
जौनपुर, वाराणसी, बस्ती... बसपा में प्रत्याशियों पर कंफ्यूजन! अब तक 14 सीटों पर बदले उम्मीदवार
AajTak
बसपा चीफ मायावती एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदल चुकी हैं. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार तेज है कि क्या बसपा सुप्रीमो प्रत्याशियों को लेकर कंफ्यूज हैं? हालांकि ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसको लेकर पार्टी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया. सिर्फ प्रत्याशी बदलने की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है.
लोकसभा का चुनाव चल रहा है और कल यानी 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान होना है. लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. बसपा चीफ मायावती एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदल चुकी हैं. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार तेज है कि क्या बसपा सुप्रीमो प्रत्याशियों को लेकर कंफ्यूज हैं? हालांकि ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसको लेकर पार्टी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया. सिर्फ प्रत्याशी बदलने की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है.
ताजा मामला जौनपुर में देखने को मिला है, जहां बहुजन समाज पार्टी ने श्री कला रेड्डी का टिकट काट दिया है. यहां से बसपा ने अब श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पार्टी के वर्तमान सांसद भी हैं. जौनपुर में अचानक बसपा का टिकट बदले जाने से पूर्वांचल की सियासत गरमा गई है. चर्चा यह निकल पड़ी है कि धनंजय सिंह जो हर हाल में चुनाव लड़ना चाहते थे, उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को बसपा ने टिकट दिया तो लेकिन ऐसा क्या हुआ कि रातों-रात उनका टिकट काटा और वर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दे दिया.
यह पहली बार नहीं है जब बसपा ने इस तरह का फैसला लिया है. इस बार के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कई लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट बदल दिए हैं. आइए जानते हैं कि अब तक बसपा ने उत्तर प्रदेश में किन-किन सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं.
जौनपुर:
जौनपुर से बहुजन समाज पार्टी ने अपने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को बहुजन समाज पार्टी ने अपना कैंडिडेट बनाया था. लेकिन अब पार्टी ने उनका टिकट काटकर अपने निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दे दिया है.
बस्ती:

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







