
'जो हथियार हैं सबके बीच बांट दो, सर्वे के लिए जो वकील आता है उसे मार दो', दुबई से सुलगाई जा रही थी संभल में हिंसा, बड़ा खुलासा
AajTak
Control room in Dubai, violence in Sambhal: शारिक साठा के कई गुर्गे संभल में मौजूद थे. साठा ने अपने गुर्गों को हथियार सप्लाई करने को कहा था और कहा था कि सर्वे किसी हालत में नहीं होना चाहिए, वकील को मार दो.
दुबई में बैठे बड़े हथियार सप्लायर और हवाला ऑपरेटर शारिक साठा ने संभल हिंसा में बड़ी भूमिका निभाई थी. ये खुलासा संभल पुलिस के हाथों गिरफ्तार गुलाम शाह ने किया है. गुलाम शाह ने बताया कि संभल से 23 नवंबर 2024 को एक फोन कॉल दुबई में बैठे शारिक साठा को किया गया था और संभल के हालत के बारे में बताया गया था.
शारिक साठा के कई गुर्गे संभल में मौजूद थे. साठा ने अपने गुर्गों को हथियार सप्लाई करने को कहा था और कहा था कि सर्वे किसी हालत में नहीं होना चाहिए, वकील को मार दो.
बता दें कि शारिक साठा संभल का ही रहने वाला है. उस पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. साठा दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई फरार हो गया था.
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, शारिक साठा दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़ा हुआ है और संभल में हवाला के जरिए पैसे संदिग्ध तरीके से भेजता रहता है.
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दुबई में बैठे मोस्ट वांटेड क्रिमिनल और D गैंग के बदमाश शारिक साठा के गुर्गों ने ही पुलिस और भीड़ पर गोली चलाई थी. गुर्गों की गोली से भीड़ में शामिल लोगों की मौत हुई थी. वहीं, वकील को मारकर आरोपी बड़ा दंगा करवाना चाहते थे. साथ ही भीड़ में शामिल लोगों को मारकर पुलिस को बदनाम करने की साजिश थी ताकि दंगा भड़क जाए.
बता दें कि पिछले साल 19 नवंबर को संभल की एक स्थानीय अदालत ने हिंदू पक्ष की याचिका पर गौर करने के बाद अधिवक्ता आयुक्त द्वारा मस्जिद का सर्वेक्षण कराने का आदेश पारित किया था. यह आदेश हिंदू पक्ष की उस याचिका पर दिया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि संभल की जामा मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट बाबर ने 1526 में एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद किया था.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









