
जो लोग पीठ पीछे पॉलिटिक्स करते हैं वो डरपोक होते हैं, 'पंचायत 3' के विधायक ने पंकज त्रिपाठी पर साधा निशाना
AajTak
पंकज ने एक नए इंटरव्यू में कहा कि कुछ एक्टर, 'दूसरे एक्टर की चप्पल चुराने' के अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करना एन्जॉय करते हैं. ये उस घटना की तरफ इशारा है जब पंकज त्रिपाठी ने, पटना में शूट करने आए मनोज बाजपेयी की चप्पल अपने पास रख ली थी.
'पंचायत 3' में विधायक का रोल निभाने वाले एक्टर पंकज झा का काम भी काफी पसंद किया जा रहा है. पंकज का निभाया ये किरदार कहानी में एक अनोखे अंदाज वाला विलेन है, जिसके साथ खुद कॉमेडी भरी ट्रेजेडी हो गई है.
शो के मुख्य किरदारों में नजर आ रहे एक्टर्स रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार और फैजल मलिक के साथ-साथ पंकज झा का काम भी सराहा जा रहा है. अब पंकज ने 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को लेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्टर पंकज त्रिपाठी पर निशाना साधा है.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि पंकज झा को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान कुरैशी का किरदार ऑफर किया गया था. पंकज के साथ 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गुलाल' में काम कर चुके अनुराग कश्यप ने उन्हें वो किरदार ऑफर किया था, जो बाद में पंकज त्रिपाठी ने निभाया.
पंकज ने की पीठ पीछे पॉलिटिक्स की बात पंकज ने एक नए इंटरव्यू में कहा कि कुछ एक्टर, 'दूसरे एक्टर की चप्पल चुराने' के अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करना एन्जॉय करते हैं. ये उस घटना की तरफ इशारा है जब पंकज त्रिपाठी ने, पटना में शूट करने आए मनोज बाजपेयी की चप्पल अपने पास रख ली थी. त्रिपाठी ने खुद भी ये किस्सा कई बार सुनाया है. पंकज झा ने उन लोगों की आलोचना की जो पीठ पीछे पॉलिटिक्स करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो ऐसी चीजों से टूटने वाले नहीं हैं.
पंकज झा ने डिजिटल कमेंट्री के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरी पीठ पीछे क्या हो रहा है. ये सब करने वाला जीतेगा तभी, जब मुझे कोई नुकसान होगा. जो लोग पीठ पीछे पॉलिटिक्स करते हैं वो डरपोक होते हैं, है ना! वरना वो सीधा सामने से बात कर सकते थे.'
'डायरेक्टर्स को बनाने वाला एक्टर' पंकज ने खुद को डायरेक्टर मेकिंग एक्टर बताते हुए, व्यंग्य भरी मुस्कान के साथ अनुराग कश्यप पर भी निशाना साधा, ''सत्या' और 'गुलाल' जैसी फिल्में जहां एक्टर्स बनाती हैं, वहीं डायरेक्टर्स भी बनाती हैं. लेकिन यहां इतने डरपोक और रीढ़-विहीन लोग हैं जो अपनी जुबान पर टिके नहीं रह सकते.' उन्होंने आगे कहा, 'बाद में मुझे पता चला कि डायरेक्टर खुद बुरी हालत में थे, कोई काम नहीं मिल रहा था और एक प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे थे.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










