
'जो भी काम दिया जाएगा, मैं वो करूंगा...' BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बोले शिवराज सिंह चौहान
AajTak
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. चुनाव जीतने के बाद पहली बार नई दिल्ली पहुंचे शिवराज ने पार्टी अध्यक्ष से मिलने के बाद कहा कि आज अच्छी मीटिंग हुई. अब अगले काम की बात की है. जो भी अध्यक्ष जी बोलेंगे, वैसे ही होगा. जो भी मुझे काम दिया जाएगा, मैं वो काम करूंगा.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. चुनाव जीतने के बाद पहली बार नई दिल्ली पहुंचे शिवराज ने पार्टी अध्यक्ष से मिलने के बाद कहा, आज अच्छी मीटिंग हुई. अब अगले काम की बात की है. जो भी अध्यक्ष जी बोलेंगे, वैसा ही होगा. जो भी मुझे काम दिया जाएगा, मैं वो काम करूंगा.
बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, मैं उसे निभाऊंगा. पार्टी जो भी तय करेगी- मैं करूंगा. राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा.
राजनीतिक हलकों में अहम मानी जा रही इस मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा, ''आज नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट की. इस दौरान राष्ट्र उत्थान, लोक कल्याण एवं जनसेवा के विषय में चर्चा हुई. 'सेवा ही संकल्प है' के ध्येय के लिए भाजपा के हम समस्त कार्यकर्ता समर्पित हैं.''
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में सम्मानजनक स्थान और दायित्व दिया जा सकता है. पूर्व सीएम शिवराज से मध्यप्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव की कैबिनेट गठन को लेकर पर सुझाव लिए जाएंगे.
एमपी के सीहोर जिले की बुधनी सीट से विधायक शिवराज मध्य मध्य प्रदेश के 4 बार के मुख्यमंत्री और पार्टी का बड़ा ओबीसी चेहरा हैं. उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद सौंपा जा सकता है.
लोकसभा चुनाव में केवल तीन महीने बचे हैं, लिहाजा मोदी मंत्रिपरिषद का विस्तार मुश्किल ही है. ऐसे में उनके फिलहाल केंद्र में मंत्री बनने की संभावना कम है. आने वाले लोकसभा चुनाव में चौहान विदिशा की अपनी पुरानी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं. विदिशा सीट से चौहान 5 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











