
'जो भारत का खाता है वो हिंदू, फिर मुझे लोग क्यों नहीं कहते?' केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का बयान
AajTak
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक कार्यक्रम में कहा कि कोई भी जो भारत में पैदा हुआ है, कोई भी जो भारत का अन्न खाता है, जो भारत की नदियों से पानी पीता है, वह खुद को हिंदू कहने का हकदार है. उन्होंने कहा कि आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए.
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में हिंदू कॉन्क्लेव में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्य समाज के लोगों द्वारा किए गए स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि वे उनके योगदान का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन मेरी शिकायत है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते?
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हिंदू एक धार्मिक शब्द है, बल्कि यह एक एक भौगोलिक शब्द है. उन्होंने कहा कि कोई भी जो भारत में पैदा हुआ है, कोई भी जो भारत में उत्पादित अन्न खाता है, कोई भी जो भारत की नदियों से पानी पीता है, वह खुद को हिंदू कहने का हकदार है. उन्होंने कहा कि आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए.
राज्यपाल ने हिंदू सम्मेलन में बोलते हुए सर सैयद अहमद खान को उद्धृत किया. उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान एक सुधारक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक थे.
इसके साथ ही केरलर के राज्यपाल ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा कि ब्रिटिश राज में कोई डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनी? जब कलाकार के हाथ काटे गए तो डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाई? राज्यपाल ने कहा कि जो लोग भविष्यवाणी कर रहे थे कि भारत टूटकर आपस में भिड़ जाएगा, उनकी मानसिकता निराश हो गई है, लेकिन वे निराश हैं, क्योंकि भारत अच्छा कर रहा है.
राज्यपाल ने कहा कि भारत दुनिया भर में बहुत अच्छा कर रहा है इसलिए ये लोग निराश महसूस कर रहे हैं. साथ ही कहा कि उन लोगों ने ब्रिटिश अत्याचारों पर एक डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाई? मुझे अपने ही कुछ लोगों के लिए खेद है, क्योंकि कुछ लोग न्यायपालिका के फैसले पर नहीं, बल्कि एक डॉक्यूमेंट्री पर भरोसा कर रहे हैं.
आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह ऐसा समय है, जब भारत ने G20 की अध्यक्षता संभाली है. इस डॉक्यूमेंट्री के लिए इस खास मौके को क्यों चुना गया है? उन्होंने कहा कि यह ऐसे सोर्स की ओर से जारी की गई है कि जिसने हमारी आजादी के समय भविष्यवाणी की थी कि भारत अपनी स्वतंत्रता और अपने लोकतंत्र के लिए सक्षम नहीं है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











