
'जो झुग्गियों में फोटोशूट कराते हैं उन्हें गरीबी पर बात करना बोरिंग लगता है', पीएम मोदी का राहुल पर निशाना
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर खुद को मसीहा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असल में उन्हें गरीबों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गरीबों की बात करना बोरिंग लगता है, लेकिन हमारी सरकार ने सिर्फ नारे नहीं दिए, बल्कि सच्चा विकास करके दिखाया है. पीएम मोदी ने कहा, "देश की जनता ने 14वीं बार मुझे आभार जताने का अवसर दिया, इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं." उन्होंने बताया कि भारत 21वीं सदी के 25 प्रतिशत हिस्से को पार कर चुका है और आने वाले 25 साल देश को विकसित भारत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.
प्रधानमंत्री ने बताया कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सिर्फ 'गरीबी हटाओ' के नारे दिए गए, लेकिन हमारी सरकार ने इसे हकीकत में बदला. उन्होंने कहा, "हमने गरीबों को झूठे नारे नहीं, बल्कि सच्चा विकास दिया." पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए, 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए और 12 करोड़ परिवारों को नल से जल की सुविधा दी. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेताओं का ध्यान आम लोगों की समस्याओं पर नहीं, बल्कि घरों में 'जकूजी' और स्टाइलिश शॉवर जैसी चीजों पर है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर खुद को मसीहा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असल में उन्हें गरीबों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा, "जो लोग झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है." पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है तो गांवों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह पैसा आखिर किसके पास जाता था, यह देश की जनता अच्छे से समझ सकती है.
उन्होंने अपनी सरकार की पारदर्शी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को योजनाओं से हटाया और 3 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए. उन्होंने कहा, "हमारा मॉडल बचत भी, विकास भी है. जनता का पैसा सिर्फ जनता के लिए खर्च होता है." प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया गया, लेकिन इसका असर यह हुआ कि आज गांव-गांव में शौचालय बन चुके हैं और लोग बेहतर जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य गरीबों का उत्थान करना है और इसके लिए वे लगातार काम करते रहेंगे.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











