
'जोधा अकबर' के लिए आशुतोष गोवारिकर ने 100 हथनियों का लिया था ऑडिशन
AajTak
सुनीता गोवारिकर ने एक पुराना वीडियो साझा कर बताया कि फिल्म के लिए 100 हथनियों का ऑडिशन हुआ था. जी हां, है तो ये हैरानी वाली बात, पर है बिल्कुल सच. सुनीता ने वीडियो में बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए आशुतोष को 100 हथनियां चाहिए थी.
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म जोधा अकबर इतिहास की एक खूबसूरत प्रेम कहानी ही नहीं बल्कि राजा-महाराजों के जमाने जैसी ग्रैंड सेट के लिए भी मशहूर है. निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म में रॉयल टच देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. फिल्म ने 15 फरवरी को अपने 13 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर जोधा अकबर फिल्म की को-प्रोड्यूसर और आशुतोष की पत्नी सुनीता गोवारिकर ने फिल्म से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प बात बताई. सुनीता गोवारिकर ने एक पुराना वीडियो साझा कर बताया कि फिल्म के लिए 100 हथनियों का ऑडिशन हुआ था. जी हां, है तो ये हैरानी वाली बात, पर है बिल्कुल सच. सुनीता ने वीडियो में बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए आशुतोष को 100 हथनियां चाहिए थी. इस डिमांड पर सुनीता भी चौंक गईं थी और उनसे इसके पीछे वजह पूछा था. इसपर आशुतोष ने बताया था कि हाथी गुस्सैल होते हैं और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हथनियों की मांग रखी गई थी. इतनी बड़ी संख्या में हथनियों को लेना मतलब VFX के खर्चे को कम करना था.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












