
जोधपुरः मोबाइल पर बात करने पर टोका तो किया ननद का मर्डर, 3 दिन बाद बक्से में मिली लाश
AajTak
पूजा को लगा कि अगर रेखा ने उसके पति को फोन पर बात करने वाली बात बता दी तो उसके लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी. यही सोचकर मंगलवार की रात पूजा ने उस वक्त रेखा के सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जब वो सो रही थी. वार इतना तेज था कि उससे रेखा की मौत हो गई.
राजस्थान के जोधपुर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक भाभी ने अपनी ननद की हत्या कर दी और उसकी लाश को बिस्तर में लपेटकर एक बक्से में डाल दिया. कत्ल के तीन दिन बाद शव से बदबू आने पर भाभी की करतूत सामने आई. ननद अपनी भाभी को मोबाइल पर बात करने पर टोकती थी, इसलिए भाभी ने उसका मर्डर कर दिया. कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र की है. जांच अधिकारी किशन लाल बिश्नोई के अनुसार बड़ेलिया गांव के भीलों की ढाणी में रेखा अपने बच्चों के साथ रहती थी. पिछले एक सप्ताह से पाली जिले के रोहट की रहने वाली उसकी भाभी पूजा उनके घर आई हुई थी. पूजा जब से वहां आई थी वह दिन भर अपने मोबाइल पर बातें करती रहती थी.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









