
जोड़ी सलामत रहे! दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर को मिली दुल्हनिया...पहली नजर का था प्यार, 4 साल बाद की शादी
AajTak
worlds shortest bodybuilder: दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर के रूप में अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने वाले इंडियन बॉडीबिल्डर प्रतीक मोहिते ने हाल ही में शादी की है. उन्होंने अपनी वाइफ के बारे में खास बातें शेयर की हैं.
इंसान का कद हमेशा उसके हौसले से नापा जाता है ना कि उसकी लंबाई या खूबसूरती से... ऐसे ही कमाल एक 3.3 फीट के प्रतीक मोहिते (Pratik Mohite) ने. 28 साल के प्रतीक का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर के रूप में दर्ज है. हाल ही में प्रतीक की शादी हुई है और लोग उन्हें उनकी शादी के लिए बधाई दे रहे हैं. प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज-वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह अपनी बारात में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. Aajtak.in से बात करते हुए प्रतीक ने अपनी वाइफ के बारे में कुछ बातें शेयर कीं.
4 साल पहले देखा था
प्रतीक ने बताया कि वह रायगढ़ के रहने वाले हैं और उनकी वाइफ 120 किलोमीटर दूर पुणे की रहने वाली हैं. प्रतीक की हाइट 3 फीट 34 इंच है और उनकी वाइफ जया की हाइट 4 फीट 2 इंच है. प्रतीक ने बताया कि 4 साल पहले उनके पिताजी ने जया से मिलाया था और उसी दौरान जया उन्हें पसंद आ गई थीं.
इसलिए नहीं की थी 4 साल से शादी
प्रतीक ने बताया, मेरी मुलाकात जया से 2018 में हुई थी और मैंने बॉडीबिल्डिंग की शुरुआत 2016 से की थी. मैं जया से मिलने के बाद उतना सक्सेसफुल नहीं था क्योंकि मुझे पता है शादी के बाद जया की जिम्मेदारी मेरे ऊपर आनी थी. मैंने जया से बोला कि पहले मैं अपने पैरों पर खड़ा होऊंगा और फिर उससे शादी करूंगा. धीरे-धीरे समय बीतता गया और मुझे सफलता मिलती गई. मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है और मैं फिटनेस ट्रेनर बन गया हूं. जब मुझे लगा कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो गया हूं तो मैंने जया से शादी कर ली.
बिरयानी आती है पसंद

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










