
जॉर्डन के साथ भारत के हुए 5 समझौते, आज इथियोपिया के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II ने अम्मान में आतंकवाद विरोधी सहयोग, गाजा संकट और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. दोनों देशों ने ऊर्जा, जल, संस्कृति, डिजिटल और पर्यटन सहित पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए और व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई.
भारत और जॉर्डन ने सोमवार को आतंकवाद विरोधी उपायों, गाजा सहित क्षेत्रीय घटनाक्रमों और द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की. अम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किंग अब्दुल्ला II के बीच बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए. बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी उपायों और कट्टरपंथ को खत्म करने, उर्वरक और कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया.
पीएम मोदी ने आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने में किंग अब्दुल्ला II की भूमिका की सराहना की और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की.
पीएम मोदी तीन देशों के दौरे के पहले पड़ाव में जॉर्डन पहुंचे, जिसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे. यह दौरा, जो 37 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का जॉर्डन का पहला पूरा द्विपक्षीय दौरा है, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के मौके पर हो रहा है. अम्मान एयरपोर्ट पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
अम्मान में बातचीत...
अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान, नरेंद्र मोदी ने हुसैनीया पैलेस में किंग अब्दुल्ला II से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने मीटिंग की और उसके बाद डेलिगेशन लेवल की बातचीत हुई. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के साझा किया.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








