
जॉब गई, वीजा खत्म हुआ... अमेरिका से लौटे इंजीनियर ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी, पोस्ट वायरल
AajTak
अमेरिका में लगभग 10 साल बिताने के बाद, जब एक भारतीय टेक प्रोफेशनल जनवरी 2024 में भारत लौटा, तो उसके मन में अपने देश लौटने की खुशी थी. लेकिन यहां आने के बाद का अनुभव दिल तोड़ने वाला साबित हुआ. उसने जो आपबीती शेयर की, सोशल मीडिया पर उसको लेकर अलग-अलग राय है.
अमेरिका में लगभग 10 साल बिताने के बाद, जब एक भारतीय टेक प्रोफेशनल जनवरी 2024 में भारत लौटा, तो उसके मन में अपने देश लौटने की खुशी थी. लेकिन यहां आने के बाद का अनुभव दिल तोड़ने वाला साबित हुआ. उसने जो आपबीती शेयर की, सोशल मीडिया पर उसको लेकर अलग-अलग राय है.
Reddit पर एक पोस्ट में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वे उस समय भारत लौटे जब उनकी कंपनी ने करीब 300 लोगों की छंटनी की. उनका H-1B वीज़ा खत्म हो गया था, और कंपनी ने ग्रीन कार्ड एप्लिकेशन भी वापस ले लिया.
Reddit पर वो लिखते हैं कि मैं जनवरी 2024 में भारत लौटा और अपने देश में फिर से बसने को लेकर उत्साहित था, लेकिन एक साल हो गया है और अब तक मैं एडजस्ट नहीं कर पाया हूं.
सिस्टम से हुए तंग
इस एक साल में उन्होंने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में रहने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भारत की टूटी-फूटी व्यवस्था ने परेशान कर दिया. Reddit पोस्ट में उन्होंने 11 परेशानियों का जिक्र किया, जिनमें खराब सड़कें, असुरक्षित ड्राइविंग, भीषण प्रदूषण, अव्यवस्थित इन्फ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक जगहों पर खुले में पेशाब जैसे मुद्दे शामिल थे.
देखें पोस्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











