
जॉब इंटरव्यू के दौरान ही 55 साल के बॉस को दिल दे बैठी 25 की लड़की!
AajTak
एक कॉलेज स्टूडेंट पार्ट-टाइम जॉब के लिए इंटरव्यू देने एक होटल में गई थी. इसी दौरान बॉस पर लड़की का दिल आ गया. दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. फिर दोनों साथ रहने लगे.
25 साल की एक स्टूडेंट पार्ट-टाइम जॉब के लिए एक होटल में गई. उनका इंटरव्यू लेने 55 साल के होटल के जनरल मैनेजर पहुंचे. जिन्हें देखते ही लड़की को प्यार हो गया. अब इस रिश्ते को 3 साल हो चुके हैं. उन दोनों ने एक-दूसरे के साथ अब तक समय को खुशियों से भरा बताया.
अमेरिका के जैक्शन लेक की रहने वाली 25 साल की सुजाना डियाज साल 2018 में एक पार्ट-टाइम जॉब की तलाश कर रही थीं. तब वह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं और एक्सट्रा पैसे कमाना चाहती थीं. इसी दौरान सुजाना को एक लोकल होटल जॉब के बारे में पता चला.
सुजाना, उस रेस्टोरेंट में गईं और पास के बूथ में बैठ कर जॉब एप्लिकेशन भर रही थीं, तभी किसी ने उनके कंधे पर टैप किया. उन्होंने मुड़कर देखा तो वहां रेस्टोरेंट के 55 साल के जनरल मैनेजर टोनी कहानेक थे. वह वहां सुजाना का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे.
बातचीत के दौरान दोनों के एक-दूसरे के बीच कनेक्शन फील हुआ, इसलिए टोनी ने सुजाना से फोन नंबर मांग लिया. अगले दिन सुजाना को टोनी का एक टेक्स्ट मिला. जिसके बाद वे दोनों बात करने लगे. कुछ दिनों बाद ही काम के बाद वे दोनों डिनर पर गए.
शुरआती दौर में उन्होंने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा, लेकिन कुछ समय बाद टोनी ने सुजाना को अपने साथ शिफ्ट होने के लिए कहा. सुजाना जानती थी कि अब अपने रिलेशनशिप के बारे में उन्हें अपने पैरेंट्स को बताना पड़ेगा. शुरुआत में तो उनके पैरेंट्स को इस पर विश्वास नहीं हुआ. लेकिन बेटी की खुशी देखते हुए उन्होंने टोनी को परिवार का हिस्सा बना लिया. टोनी की मां ने भी उनके रिलेशनशिप को मंजूरी दे दी.
हालांकि, टोनी और सुजाना के कुछ दोस्त उनके रिलेशनशिप को लेकर असहज दिखे. सुजाना का मानना है कि अपने उम्र के पार्टनर के साथ रहने से अच्छा है कि आपका किसी मैच्योर इंसान के साथ रिश्ते में हों.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










