
जैस्मिन भसीन से नाराज अभिनव शुक्ला, बोले- मैं किसी जैस्मिन को नहीं जनता
AajTak
अभिनव ने जैस्मिन के लिए कहा, "मैं जैस्मिन को नहीं जानता. यह साफ है कि अब हम दोनों के बीच में अब किसी भी तरह की दोस्ती नहीं है और न घर के बाहर होगी. मैं नहीं जानता जैस्मिन इस तरह का बर्ताव क्यों रख रही हैं. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं मैं किसी जैस्मिन को नहीं जानता."
अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 में इतना समय बिताने के बाद अब एक्स कंटेस्टेंट हो चुके है. जिसको देख उनके फैंस काफी नाराज हैं. शो के अंदर अभिनव शुक्ला एक ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्होंने शुरुआत में अपना कम योगदान दिया था, बिग बॉस घर से बेघर होने के बाद अभिनव ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने कहा कि वह तैयार थे कि उन्हें किसी भी वक्त शो से बाहर आना पड़ सकता है. साथ ही में उन्होंने कहा कि वे इस वेलेंटाइन डे पर रुबीना के लिए कुछ स्पेशल नहीं कर पाएंगे. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि वे अब कभी भी जैस्मिन से बात करना या मिलने नहीं चाहेंगे. वैलेंटाइन डे पर रुबीना के लिए कुछ खास करना चाहते थे अभिनव अभिनव ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैंने वेलेंटाइन डे के लिए रुबीना के लिए कुछ स्पेशल प्लान किया था. अब मैं ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं. ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर में ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाता है. मुझे पूरा यकीन है रुबीना ही जीतेगी. मैं बहुत आभारी हूं कि इस शो का कि हमें एक दूसरे को समझने और हमारी शादी बचाने में मदद की है."More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












