
जैश की साजिश, अजहर का दिमाग और देशद्रोहियों का साथ... ऐसे 'डिकोड' हुआ दिल्ली ब्लास्ट का 'डॉक्टर मॉड्यूल'
AajTak
Delhi Blast: दिल्ली में हुआ आतंकी हमला सुनियोजिता था. लेकिन इस बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जाना था. कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा लगाए गए एक पोस्टर ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए. इसके बाद हुई जांच में एक मौलवी की गिरफ्तारी हुई, जिसमें 'डॉक्टर मॉड्यूल' की साजिश का खुलासा कर दिया.
दिल्ली को दहलाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद ने कैसे पूरा मॉड्यूल तैयार किया? कैसे पाकिस्तान से पहले कश्मीर और फिर यूपी, हरियाणा में दिल्ली ब्लास्ट की पूरी प्लानिंग की गई? कैसे अल फलाह यूनिवर्सिटी की डॉक्टर शाहीन सईद पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अज़हर की बहन सादिया अजहर के संपर्क में आई? कैसे कश्मीर के एक मौलवी ने जैश-ए-मोहम्मद का डॉक्टर मॉड्यूल तैयार करके, डॉक्टरों को अल फलाह यूनिवर्सिटी में शाहीन सईद के पास पहुंचाया? इन सभी सवालों के जवाब मिल चुके हैं. जैश-ए-मोहम्मद की पूरी साजिश डिकोड हो चुकी है.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हैवी ट्रैफिक और वाहनों की खचाखच भीड़ के बीच धमाका होता है. इसके बाद पूरी दिल्ली दहल जाती है. जी हां, आतंक के डॉक्टर उमर नबी ने भीड़ के बीच में जाकर, धमाके का बटन दबाया और फिर जो कुछ हुआ, उसने सिर्फ दिल्ली ही नहीं देश को भी हिलाकर रख दिया. इस धमाके में 12 लोगों की जान चली गई. 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें कम के कम चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. पीड़ितों के दर्द को देखकर हर हिंदुस्तानी का आंख नम हो गई है.
दिल्ली में धमाका करने और उसकी साजिश को अंजाम देने में 5 बड़े किरदारों ने अहम भूमिका निभाई है. हिंदुस्तान के नमक की कीमत पाकिस्तान को अदा करने वाले इन देशद्रोहियों ने ही जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के इशारे पर इस आतंकी वारदात को अंजाम दिया. मसूद अजहर और उसकी बहन सादिया ने पूरा प्लान तैयार किया. इसके तहत श्रीनगर की मस्जिद अली के मौलवी ने फरीदाबाद में आतंक के 'डॉक्टर मॉड्यूल' को तैयार किया. उसने सारे डॉक्टरों के पहले व्रेनवॉश किए, फिर उनके बहाने से विदेश ले जाया गया और उसके बाद उनको हमले के लिए तैयार किया गया.
ऐसे हुआ आतंक की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश
18 अक्टूबर को मौलवी इरफान को कश्मीर के सोपियां में उसके घर से गिरफ्तार किया जाता है. उसी रात 10.30 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस उसके घर पर दबिश देती है. उसे उठाकर ले जाती है. मौलवी हर शनिवार श्रीनगर से सोपियां अपने घर आ जाता था. सोमवार को वापस श्रीनगर चला जाता था. कई साल से वो श्रीनगर की हजरत अली मस्जिद में इमाम के तौर पर काम कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी जैश-ए-मोहम्मद के उस पोस्टर के बाद होती है, जो 17 अक्टूबर को कश्मीर में चिपकाया गया. इसमें जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से लिखा गया था....

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











