
जैन मंदिर तोड़ने पर मुंबई में BMC का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
AajTak
मुंबई के विले पार्ले में BMC की तरफ से कथित अवैध जैन मंदिर को तोड़े जाने के बाद जैन समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारी BMC के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं. BMC का कहना है कि मंदिर अवैध था, जबकि जैन समुदाय इस कार्रवाई से नाराज है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











