
जेल से रिहा होने के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में पहुंचे राजपाल यादव, अक्षय कुमार संग दिए पोज, चहकते आए नजर
AajTak
राजपाल यादव बीते कुछ वक्त से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. जेल से रिहा होने के बाद वो पहली मुंबई के इवेंट में पहुंचे. उन्होंने पैप्स को हंसते-मुस्कुराते कई पोज दिए. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
राजपाल यादव के लिए बीता कुछ समय काफी मुश्किल भरा रहा. चेक बाउंस केस में उन्हें 12 दिनों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा. हालांकि, वो अब अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं. जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव पहली बार मुंबई में एक इवेंट में नजर आए.
अक्षय कुमार संग दिखे राजपाल
राजपाल यादव को जेल से बाहर आने के बाद पहली बार पैपराजी को पोज देते हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान वो काफी एक्साइटेड नजर आए. वो खुशी से उछलते-कूदते दिखाई दिए. पोज देते हुए उन्होंने भूल भुलैया के आइकॉनिक छोटा पंडित किरदार को भी रीक्रिएट किया, जिसका वीडियो देख फैंस का चेहरा भी खुशी से खिल उठा.
राजपाल यादव ने बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार, एकता कपूर औ एक्ट्रेस वामिका गब्बी संग भी पोज दिए. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी ये तस्वीरें अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की हैं. राजपाल यादव को हंसते-खिलखिलाते देख फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं. फैंस उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












