
जेल से बाहर आए HD रेवन्ना, किडनैपिंग केस में मिली है बेल
AajTak
एक महिला के अपहरण के आरोप में 29 अप्रैल को एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना पर केस दर्ज किया गया था. पीड़ित महिला के बेटे ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था. इसके बाद उन्होंने अपने एक खास व्यक्ति के जरिए उसकी मां का अपहरण कर लिया.
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. उन्हें कर्नाटक पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक पीड़ित महिला के अपहरण के केस में गिरफ्तार किया था.
रेवन्ना एसआईटी की हिरासत में थे. इससे पहले उन्हें स्पेशल कोर्ट ने 14 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
मैसूर में एक महिला के अपहरण के आरोप में केस दर्ज कराया गया था. वो महिला भी यौन शोषण की शिकार है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने रेवन्ना के खास सतीश बबन्ना को गिरफ्तार किया था. एसआईटी द्वारा दो बार नोटिस दिए जाने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया था.
पीड़ित महिला के बेटे ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था. इसके बाद उन्होंने अपने एक खास व्यक्ति के जरिए उसकी मां का अपहरण कर लिया.
क्या है मामला?
राजू एचडी नामक एक शख्स ने दो मई को केआर नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज कराया था. उसने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी मां छह साल से एचडी रेवन्ना के घर और फार्महाउस में काम कर रही थी. लेकिन तीन साल पहले वो लोग काम छोड़कर अपने गांव में मजदूरी करने लगे. कुछ दिन पहले उनका एक परिचित सतीश आया उसकी मां को अपने साथ लेकर चला गया. लेकिन कुछ दिन बाद मां को वापस भी ले आया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









