
जेल से निकला राम रहीम असली या नकली, हाई कोर्ट पहुंचा मामला... आखिर चक्कर क्या है?
AajTak
पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में एक शख्स ने याचिका लगाकर कहा कि डेरा सच्चा सौफ के चीफ गुरमीत राम (Baba Ram Rahim) को अगवा कर लिया गया है और जो गुरमीत राम आजकल वीडियो जारी कर रहा है, वह नकली है. बता दें कि राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मिला है.
क्या एक ही इंसान दो जगह मौजूद हो सकता है क्या? कुछ ऐसा ही दावा एक शख्स ने डेरा सच्चा सौफ के चीफ गुरमीत राम को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में किया. इस दिलचस्प मामले को लेकर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई. गुरमीत राम रहीम को लेकर याचिका लगाई गई थी कि जो गुरमीत राम आजकल वीडियो जारी कर रहा है, वह नकली है और असली गुरमीत राम रहीम को अगवा कर लिया गया है.
इस मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि शायद वकील ने साइंटिफिक फिक्शन वाली फिल्म देख ली है. ऐसे में केस वापस लो या खारिज होगा. अदालत ने कहा कि राम रहीम 21 दिनों की पैरोल पर 17 जून को जेल से बाहर आए, तो फिर कैसे अगवा हो गए? अदालत ऐसे केस सुनने के लिए नहीं बनी है. वहीं, हरियाणा सरकार ने कहा कि राम रहीम को पुख्ता सुरक्षा दी गई है. ऐसा नहीं हो सकता कि उसे अगवा किया जाए. बता दें कि दो अनुयायियों से रेप मामले में राम रहीम उम्रकैद की सजा काट रहा है.
जज ने वकील को कहा कि इस मामले की याचिका को डालते हुए कम से कम अपना दिमाग इस्तेमाल करते. क्या ह्यूमन क्लोनिंग संभव है? सब अखबार और टीवी में ये सब चल रहा है. फिल्मी बातें मत करो. इसके बाद हाई कोर्ट ने राम रहीम के नकली होने की याचिका खारिज कर दी.
इस मामले में मीडिया से बात करते हुए गुरमीत राम रहीम की प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि इस तरीके की याचिका लगाकर डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. ये जो लोग हैं, यह ऐसी याचिका लगाकर डेरा सच्चा सौदा के अन्य मामलों को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं. याचिकाकर्ता अगर इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे तो भी हम इस मामले को देख लेंगे.
इधर, राम रहीम को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले अशोक कुमार ने कहा कि हम याचिका खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे. हम अब वहां याचिका दाखिल करेंगे. हमें पूरा यकीन है कि बाबा राम रहीम को बदल दिया गया है. इस वक्त जो बागपत के आश्रम में जो राम रहीम है, वह नकली, डुप्लीकेट है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











