
जेल में सजा काट रहे आतंकी ने पुर्जा-पुर्जा जोड़कर बना ली मशीनगन और फिर...
AajTak
आतंकी ने जेल में अपनी सजा के दौरान ही जेल की कार्यशाला से चोरी की गई सामग्री को जोड़ जोड़ कर गुप्त रूप से सबमशीन गन तैयार कर ली थी.
ब्रिटेन में एक आतंकवादी को जेल की कोठरी में मशीन गन जैसे भारी हथियार के साथ पकड़ गया और जब इसकी सच्चाई सामने आई तो सभी चौंक गए. जेल के प्रमुख अधिकारी को डर है कि 33 साल का यह आतंकी जॉन निम्मो भागने की खतरनाक योजना बना रहा था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
दरअसल, आतंकी ने दस साल जेल में अपनी सजा के दौरान ही जेल की कार्यशाला से चोरी की गई सामग्री को जोड़-जोड़ कर गुप्त रूप से सबमशीन गन तैयार कर लिया था. (आतंकी निम्मो)
इस हथियार को तैयार करने में उसने काफी वक्त लगाया था. मशीनगन लगभग तैयार हो गई थी और उसमें ट्रिगर, बैरल वाला हिस्सा भी लगा चुका था. आतंकी ने उसे छुपाने के लिए काले रंग से रंग दिया था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










