
जेल में राजपाल, नवाजुद्दीन ने खामोशी से निभाई दोस्ती, एक्टर को भेजे 10 लाख रुपये
AajTak
राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में बंद होने के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. अब एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि नवाज ने पहले भी 10 लाख रुपये की मदद की थी और इस बार भी चुपचाप साथ दिया है.
एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच उनके करीबी दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कहा जा रहा था कि नवाज ने अपने अच्छे दोस्त राजपाल यादव का मुश्किल वक्त में साथ नहीं दिया. लेकिन नवाज के करीबी एक सूत्र ने इन दावों को गलत बताया है. नवाज ने अपनी दोस्ती पूरी तरह से निभाई है और राजपाल की मदद को आगे रहे हैं.
राजपाल को कभी नहीं भूले नवाज
नवाजुद्दीन के करीबी का कहना है कि एक्टर ने राजपाल की पहले भी मदद की है. हालांकि उन्होंने कभी इसका बखान नहीं किया. वो अपनी दोस्ती पूरी तरह निभाते हैं.
सूत्र के मुताबिक, नवाजुद्दीन हमेशा अपने दोस्त राजपाल के साथ खड़े रहे हैं और इस बार भी उन्होंने चुपचाप उनकी मदद की है. उन्होंने बताया- ये पहली बार नहीं है जब नवाज ने राजपाल की मदद की हो. इससे पहले भी उन्होंने करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी. नवाज ऐसे कामों को दिखावा बनाना पसंद नहीं करते. वो चुपचाप मदद करते हैं और इस बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करते.
राजपाल यादव कई बार इंटरव्यू में नवाजुद्दीन के साथ अपनी दोस्ती और प्यार का जिक्र कर चुके हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने एक्टर नवाज को ट्रोल किया कि उन्होंने इस मुश्किल समय में राजपाल का साथ नहीं दिया.
राजपाल के घर खाना खाते थे नवाज

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












