
'जेल में ठीक नहीं है बेटी, रोजा नहीं रख सकती...', बोलीं दिल्ली हिंसा में गिरफ्तार एक्टिविस्ट की मां
AajTak
CAA को लेकर 2020 के विरोध प्रदर्शन के दौरान कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कई गिरफ्तारियां हुईं. इनमें गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों के परिवारों के साथ इफ्तार के लिए मिलने वाली एक्टिविस्ट गुलफिशा फातिमा की मां ने कहा कि उनकी बेटी के लिए 'रोजा' रख पाना संभव नहीं है क्योंकि वह जेल में ठीक नहीं हैं.
सीएए के खिलाफ साल 2020 के विरोध प्रदर्शन के दौरान कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कई गिरफ्तारियां हुईं. इनमें गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों के परिवारों के साथ इफ्तार के लिए मिलने वाली एक्टिविस्ट गुलफिशा फातिमा की मां ने कहा कि उनकी बेटी के लिए 'रोजा' रख पाना संभव नहीं है क्योंकि वह जेल में ठीक नहीं हैं.
24 फरवरी, 2020 को पूर्वोत्तर दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं, नागरिकता कानून के समर्थकों और इसका विरोध करने वालों के बीच हिंसा नियंत्रण से बाहर हो गई. इसमें कम से कम 53 लोग मारे गए और लगभग 200 घायल हो गए. एक सभा में बोलते हुए, छात्र कार्यकर्ता गुलफिशा फातिमा की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी ने तीन साल सलाखों के पीछे बिताए हैं. उसे लगभग दो महीने पहले जमानत मिली है, लेकिन अभी तक उसका रिहा होना बाकी है. उन्होंने कहा “मेरी बेटी को गिरफ्तार हुए तीन साल हो चुके हैं और जमानत मिले हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं. मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी को जेल से रिहा करने में इतना समय क्यों लग रहा है. मैं बार-बार कोर्ट का चक्कर लगा रही हूं. मैं केवल आशा कर सकती हूं कि वह जल्द से जल्द छूट जाए. सरकार ही हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए जोर देती है. क्या यह मेरे बच्चे को शिक्षित करने का नतीजा है?”
दंगों के संबंध में एक कथित बड़ी साजिश के मामले में कुछ कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. फातिमा ने मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मांगी थी, जिसमें कहा गया था कि हिंसा को प्रोत्साहित करने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.
बता दें कि गुलफिशा फातिमा सीएए-एनआरसी के खिलाफ दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में आगे-आगे रहीं. जिन्हें दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे में गिरफ्तार किया था. 28 साल की गुलफिशा फातिमा ने गाजियाबाद से एमबीए किया है. 9 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने उन्हें जाफराबाद थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था और उन पर यूएपीए लगा दिया था. हालांकि, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने नवंबर 2020 में उन्हें जमानत दे दी है.
खौफनाक साजिश की इनसाइड स्टोरी
बता दें कि 23 फरवरी 2020 को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों की शुरुआत हुई थी, जो 53 लोगों की मौत के बाद 25 फरवरी को जाकर थमे थे. इन दंगों में पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ था. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली जिले के जाफराबाद, सीलमपुर, भजनपुरा, ज्योति नगर, करावल नगर, खजूरी खास, गोकुलपुरी, दयालपुर और न्यू उस्मानपुर समेत 11 पुलिस स्टेशन के इलाकों में 23 फरवरी के बाद दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दंगों के पीछे बड़ी साजिश थी. दंगों के मास्टरमाइंड जानते थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान दंगों पर इंटरनेशनल मीडिया का ध्यान जाएगा और इससे दुनियाभर में भारत की बदनामी होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत विजिट के दौरान चक्का जाम का प्लान बनाया गया था. वो भी ऐसे इलाकों में जो कम्यूनल तौर पर बेहद संवेदनशील इलाके थे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







