
जेल में केजरीवाल, पत्नी सुनीता ने दिल्ली में किया पहला रोड शो, जनता से की भावुक अपील
AajTak
राजधानी दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया. खास बात है कि इस रोड शो को सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लीड कर रही हैं. प्रचार वैन पर सवार, हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती सुनीता केजरीवाल आग बढ़ रही हैं.
राजधानी दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया. खास बात है कि इस रोड शो को सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लीड किया. प्रचार वैन पर सवार, हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती सुनीता केजरीवाल आगे बढ़ती रहीं और इस दौरान समर्थक 'I Love Kejariwal' के पोस्टर हाथ में लिए रहे. पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में सड़क पर उनका काफिला पहुंचा, जिसमें दिल्ली भर से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए. बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुनीता केजरीवाल का पहला राजनीतिक अभियान है.
समर्थकों ने मिस यू केजरीवाल के पोस्टर लहराए पूरे रोड शो के दौरान, समर्थकों के हाथ में 'जेल का जवाब वोट से'...'वी मिस यू केजरीवाल'' 'आई लव केजरीवाल'' के पोस्टर दिखे. रोड शो के दौरान सीएम की पत्नी ने जनता से भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि, 'सभी को मेरा नमस्कार-प्रणाम, आपके मुख्यमंत्री मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया, जबकि कोर्ट ने उन्हें दोषी करार नहीं दिया है.
'दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को प्यार करते है' सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि, 'जांच 10 साल चलेगी तो 10 साल जेल में रखेंगे. ये नया सिस्टम निकाला है कि जांच तक जेल में रखेंगे. अरविंद केजरीवाल को 22 साल से शुगर है, 12 साल से इन्सुलिन ले रहे हैं. इन्सुलिन नहीं दी तो किडनी-लिवर खराब हो जाएगा. क्या अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं. दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को प्यार करते है.'
लोगों से की वोट देने की अपील उन्होंने कहा कि, 'अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली फ्री की है. आपके बच्चों के लिए स्कूल बनाए, इसलिए केजरीवाल को गिरफ़्तार किया. अरविन्द केजरीवाल शेर हैं. अरविन्द केजरीवाल को कोई झुका नहीं सकता है. आज भारत मां की ये बेटी आपसे विनती करती है कि देश को तानाशाही से बचाओ. वोट की ताकत को समझो. 25 मई को सब वोट देने जाएं, लोकतंत्र को बचाएं. जेल का जवाब वोट से देंगे. सब मिलकर तानाशाही से लड़ेंगे और जीतेंगे.'
बीजेपी और AAP एक-दूसरे पर साध रहे हैं निशाना सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में राजनीति गरमा गई है. भाजपा और आप दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच आज भाजपा ने सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास के पास साइन बोर्ड पर पोस्टर चिपका दिया है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम आवास की ओर जाने वाला रास्ता दिखाते हुए एक फ्लेक्स बोर्ड चिपकाया है. पोस्टर पर लिखा है, "शीशे का महल भ्रष्टाचार का अड्डा, मुख्यमंत्री निवास, 6 फ्लैग स्टाफ रोड सिविल लाइंस". पोस्टर में सीएम आवास की ओर भी इशारा किया गया है. बोर्ड सीएम आवास से कुछ मीटर की दूरी पर है.
शीश महल पर बीजेपी ने साधा निशाना भाजपा कह रही है कि लोग इंडिया गेट और अन्य स्मारकों को देखने के लिए दिल्ली आते हैं. हम चाहते हैं कि लोग भ्रष्टाचार के केंद्र शीश महल को देखने आएं. आज तक/इंडिया टुडे से बात करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हमने वह रास्ता दिखाया है जहां से दिल्ली को लूटने की योजना बनाई जाती है." उन्होंने कहा, "यह आवास ही कारण है कि सीएम केजरीवाल अपना पद नहीं छोड़ रहे हैं." भाजपा नेता ने कहा, "लोग राष्ट्रीय स्मारकों को देखने के लिए दिल्ली आते हैं, उन्हें भ्रष्टाचार के केंद्र शीश महल की झलक पाने के लिए भी यहां आना चाहिए."

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









