
जेल की रोटियां तोड़ परेशान हुआ मुख्तार अंसारी, जज से लगाई गुहार- मी लॉर्ड, फल, कुरकुरे और बिस्किट भिजवा दीजिए
AajTak
यूपी की बाराबंकी की जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की वर्चुअल पेशी हुई. इस दौरान मुख्तार ने खाने-पीने की चीजों के लिए जज से गुहार लगाई. मुख्तार अंसारी ने कहा कि मी लॉर्ड, मुझे कुछ खाने पीने की चीजें, बिस्किट, फल और कुरकुरे भिजवा दीजिए. मुख्तार अंसारी की यह बात सुनकर जज को भी हंसी आ गई.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) जेल की रोटियों से परेशान हो गया है. एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने खाने को लेकर एक गुहार लगाई है. मुख्तार ने कहा है कि मी लार्ड... मुझे खाने पीने का सामान, फल और कुरकुरे भिजवा दीजिये. मुख्तार की डिमांड सुनकर जज को भी हंसी आ गई.
बता दें कि बांदा से मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता नसीम हैदर भी कोर्ट में उपस्थित थे. मुख्तार ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए कहा कि मी-लार्ड आपकी कस्टडी में बांदा जेल में बंद हूं. मेरे वकील के जरिये खाने पीने, फल व बिस्किट जरूर भिजवाने का आदेश कर दीजिए. ये जानकारी अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने दी है.
बाराबंकी में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार को एमपी- एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई. पेशी के दौरान विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने मुख्तार अंसारी बेबस दिखा. उसने कहा कि मी लार्ड- मेरे वकील के जरिये जेल में मुझे कुरकुरे, लजीज बिस्किट और खाने पीने का सामान व फल भिजवा दीजिये.
मुख्तार अंसारी की यह बात सुनकर जज साहब को हंसी आ गई और वापस अपने चैंबर में चले गए. बता दें कि इससे पहले भी मुख्तार अंसारी जेल में केले व लखनऊ के लजीज आम की डिमांड कर चुका है, जो उसे कोर्ट के आदेश पर मिल चुका है.
गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज केस की सुनवाई
मुख्तार अंसारी की विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव की कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में सुनवाई हो रही थी. सुनवाई के बाद बांदा से आए अपने वकील नसीम हैदर को देखकर खाने-पीने की चीजों के लिए जज के सामने मुख्तार अंसारी गिड़गिड़ाने लगा. मुख्तार अंसारी की बात सुनकर कोर्ट ने आदेश दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











