
जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की रिहाई नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों पर उठाए सवाल
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में 75 जेलों को देख रहे हैं, यह जेल की बहुत बड़ी संख्या है. जबकि अन्य राज्यों में दो या तीन जेल हैं, इसलिए जब यह कानून होता है तो यह आपकी भीड़-भाड़ वाली जेलों को खाली करने में आपकी मदद कर सकता है.
देश भर की जेलो में बंद कैदियों की बदहाल स्थिति को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने विचाराधीन कैदियों और रिहाई की नीति पर विभिन्न राज्यों के हलफनामों पर चर्चा की. जस्टिस हृषीकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान एमाइकस क्योरे ने कोर्ट को बताया, "झारखंड में भी ऐसे बहुत सारे मामले लंबित हैं, उनमें रिहाई के हकदार कैदियों की कुल संख्या 23 है. अदालत में 17 मामले भेजे गए हैं, जबकि 6 कैदियों को सजा की अवधि पूरी होने से पहले उसने समय पूर्व रिहा किया गया है."
गोवा के वकील ने कोर्ट को बताया कि मैंने पिछली बार डेटा के साथ हलफनामा दायर किया था.आज भी इस मामले मे मुझे व्हाट्सएप पर जानकारी मिली है, दो-तीन दिन में हलफनामा दाखिल किया जाएगा. इस पर कोर्ट ने कहा, "आपका यह तरीका सही नहीं है, हमने मुख्य सचिवों से जानकारी मांगी थी,यह व्यक्तिगत आजादी का मामला है. इस मामले को आज सुनवाई के लिए इसीलिए सूचीबद्ध किया गया था, फिर भी वही स्थिति है."
'तथ्यात्मक विश्वसनीयता जरूरी'
कोर्ट ने पूछा कि मणिपुर की ओर से कौन पेश हो रहा है? मणिपुर के वकील ने कहा कि उन्होंने एक स्पष्ट बयान दिया है कि एक भी व्यक्ति रिहाई के योग्य नहीं पाया गया. कोर्ट ने कहा कि आपके दिए गए बयान में कुछ आंकड़े और तथ्यात्मक विश्वसनीयता होनी चाहिए. आपको पूरी जानकारी देनी होगी.
वहीं, यूपी सरकार के वकील ने कहा कि डेटा हिंदी में आया है, हमें हलफनामा अनुवाद करने और दाखिल करने के लिए दो दिन का वक्त चाहिए. गाजियाबाद में नोडल अधिकारियों से इसकी जानकारी मिली है. इस पर कोर्ट ने कहा कि आपको जानकारी कब मिली? हमने मुख्य सचिवों को पहले ही निर्देश भेजे थे, अब आप समझ गए होंगे कि हमें आपको यहां क्यों बुलाना पड़ा. जब राज्य और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जानकारी दी जानी है, तो सरकार जवाब नहीं दे रही है.
यूपी सरकार से कोर्ट ने किया सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










