
जेम्स बॉन्ड वाली पिस्टल साथ रखते हैं राजा भैया, हिटलर ने इसी बंदूक से की थी आत्महत्या
Zee News
RAJA BHAIYA PISTOL: घुड़सवारी के शौकीन राजा भैया को बंदूकों का शौकीन हैं, शूटर हैं, और इस मामले में वो अच्छी-खासी जानकारी भी रखते हैं. उन्होंने बताया था कि वो अपने पास वॉल्थर PPK (Walther PPK) पिस्टल रखते हैं.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह यानी राजा भैया अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन पर चर्चा का कारण कभी उनका भाषण होता है तो कभी उनका स्टाइल तो कभी उन पर हुई सरकारी कार्रवाई. बेहद कम उम्र में विधायक बन जाने वाले राजा भैया लंबे समय तक निर्दल विधायक रहे लेकिन उनके नाम की चर्चा यूपी से बाहर भी होती रही है. घुड़सवारी के शौकीन राजा भैया को बंदूकों का शौकीन हैं, शूटर हैं, और इस मामले में वो अच्छी-खासी जानकारी भी रखते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी थी.
इंटरव्यू के दौरान राजा भैया मायावती शासन में खुद पर हुई कार्रवाई का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने अपने घर से AK-47 असॉल्ट राइफल मिलने की बात बताई. उन्होंने कहा कि पुलिस उनके घर पर आई. इस दौरान उनके पिता उदय प्रताप भी घर पर मौजूद थे. पुलिस ने घर से AK-47 की बरामदगी दिखाई थी. जिस पर उदय प्रताप ने कहा- अच्छा हुआ कि आपने यह नहीं दिखाया कि कोई कट्टा बरामद हुआ है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








