
'जेठालाल' संग लड़ाई की खबरों पर 'तारक मेहता' ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये
AajTak
जानकारी के मुताबिक, सेट पर शैलेश लोढ़ा और दिलीप जोशी के बीच अच्छी कमेस्ट्री है. शैलेश का कहना है कि सेट पर लोग उन्हें बेस्ट बडी बुलाते हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल का ऐसा शो है जो हमेशा सुर्खियों में रहता है. अपने कंटेंट और शो के अलावा टीवी शो के स्टार भी काफी फेमस हैं. उनकी सारी हलचल खबरें बनती हैं और उनके फैंस हर जानकारी से जुड़े रहना चाहते हैं. हाल में ही खबर आई थी कि तारक मेहता के लीड कैरेक्टर जेठालाल और तारक मेहता के बीच अनबन हो गई है, किसी मुद्दे पर असल जिंदगी में दोनों के बीच झगड़ा हो गया है. अब इसी मसले पर तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने चुप्पी तोड़ी है. दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान शैलेश ने कहा कि उनका जेठालाल यानी दिलीप जोशी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि भगवान करें कि ऐसा कभी हो ना. बता दें कि टीवी शो में दोनों दोस्त का रोल निभाते हैं. अपनी हर परेशानी-मुश्किल के हल के लिए जेठा तारक मेहता के पास पहुंच जाते हैं.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










