
जेठानी और देवरानी के बीच बिगड़ते रिश्तों से परेशान था अतीक, गिफ्ट में मिली SUV कार से बढ़ी खटास
AajTak
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारियों ने दावा किया है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और उसके भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे. अफसरों का कहना है कि कुछ साल पहले एक बिल्डर ने शाइस्ता को एक एसयूवी गिफ्ट की थी, इसके बाद अशरफ की पत्नी जैनब ने अशरफ से हैसियत को लेकर ताना मारा था.
माफिया अतीक अहमद के करीबी और उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे खान सौलत हनीफ से प्रयागराज पुलिस ने पूछताछ की है. प्रयागराज पुलिस ने रिमांड के दौरान हनीफ से उमेश पाल हत्याकांड और अतीक अहमद के सिंडिकेट को लेकर सवाल जवाब किए. इस दौरान पूछताछ में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के परिवार के बीच विवाद की कहानी भी सामने आई है.
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे. बताया जा रहा है कि करीब 2 साल पहले प्रयागराज के बिल्डर ने अतीक की पत्नी शाइस्ता को suv कार गिफ्ट की थी. इसके बाद अशरफ की पत्नी जैनब ने विवाद खड़ा कर दिया था. जैनब ने बरेली जेल में बंद अपने पति अशरफ को कम हैसियत का ताना मारा था.
इसके बाद अशरफ ने बिल्डर को धमकी दी, जिसके बाद बिल्डर ने जैनब को भी दो SUV गाड़ियां गिफ्ट की थीं. गाड़ी के विवाद के बाद शाइस्ता ने पैसों की जरूरत होने पर अशरफ से मदद मांगी थी तो अशरफ ने सीधे इनकार कर दिया था.
यह भी पढ़ेंः जब जेल से भेजा गया अतीक का लेटर पढ़ शाइस्ता ने अखिलेश यादव पर लगाए थे ये आरोप, सामने आया Video
बताया जा रहा है कि जब अशरफ जेल चला गया तो उसकी पत्नी जैनब फातिमा मायके में रहने लगी थी. कई बिल्डरों और कारोबारियों से अशरफ अलग से रंगदारी और अपना हिस्सा मांगने लगा था. इस मामले को लेकर साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से पूरे मामले की शिकायत की गई थी, जिस पर अतीक ने शांत रहने को कहा था.
पूछताछ के बाद हनीफ के घर से पिस्टल और आईफोन बरामद

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











