
जेईई मेन्स सेशन-2 के एग्जाम कल से, परसेंटाइल सुधारने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट के ये टिप्स
AajTak
एनटीए जेईई मेन दूसरे सत्र की परीक्षा 04 से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेहतर स्कोर के लिए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें.
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) का दूसरा सत्र 4 अप्रैल को शुरू होने वाला है. स्टूडेंट्स दूसरे प्रयास में अपना स्कोर सुधारने के लिए तैयारी कर रहे हैं ताकि उनको उच्च रैंक के साथ लीडिंग कॉलेजों में अपनी पसंद की ब्रांच में सीट हासिल करने का मौका मिले. जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे छात्र सिलेबस पूरा करने के साथ-साथ एक्सपर्ट के कुछ टिप्स को भी फॉलो करें ताकि पेपर देने में कोई परेशानी न है. मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने इस परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए कई जरूरी बातें शेयर की हैं. आइए जानते हैं.
अपनाएं रिविजन की ताकत
बढ़िया तैयारी के लिए एक गहन रिविजन योजना बनाएं. इस प्रक्रिया में, तीनों विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स पर समान ध्यान दिया जाना चाहिए और प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय मिलना चाहिए. नोट्स को याद करना काफी हेल्पफुल हो सकता है. इसके साथ ही डायग्राम, माइंड मैप, सेल्फ-टेस्ट और फ्लैशकार्ड की मदद लेने से पहले से पढ़ी गई चीजों को याद रखने में काफी मदद मिल सकती है.
रोजाना हल करें न्यूमेरिकल सवाल
तैयारी को बेहतर बनाने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूमेरिकल सवालों की रोजाना प्रैक्टिस करनी चाहिए. इससे प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल विकसित होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. अगर आप लगातार समय देकर प्रैक्टिस करेंगे तो पेपर सॉल्व करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा.
हल करें पिछले वर्षों के पेपर स्पीड और एक्यूरेसी के लिए परीक्षा जैसे माहौल में अभ्यास जरूरी है. टाइम मेनेजमेंट को अच्छे से सीखें. इसीलिए आप सैंपल पेपर उठाएं और फिर घड़ी लगाकर सॉल्व करना शुरू करें. जब आप एग्जाम देगें तो आप समय पर अपना पेपर पूरा कर पाएंगे.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










