
जूनियर ने नशे में बॉस को किया ऐसा मैसेज , लोग बोले- स्क्रीनशॉट CV में डाल लो
AajTak
एक शख्स ने नशे की हालत में अपने बॉस को ऐसा मैसेज किया कि उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया. इसमें उसने जो लिखा था वह पढ़कर कोई भी बॉस खुश हो जाएगा. इसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे.
कहते हैं कि इंसान शराब के नशे में अक्सर सच बोलता है और इसी सच के चलते कई बार रिश्ते चौपट हो जाते हैं तो कभी नौकरी. कई बार देखा गया है कि लोग नशे में बॉस को ऐसा मैसेज कर देते हैं कि उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ता है. लेकिन एक शख्स ने नशे की हालत में अपने बॉस से जो कहा उससे वह नाराज होने की जगह मानो खुश ही हो गया.
'बॉस मैं नशे में हूं लेकिन मैं ...'
बॉस ने अपने जूनियर के मैसेज का स्क्रीनशॉट खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया. मैसेज में नशे में धुत कर्मचारी ने अपने बॉस के प्रति लगाव जाहिर किया.
आधी रात 2.30 बजे किए गए मैसेज में उसने लिखा- 'बॉस मैं नशे में हूं लेकिन मैं आपको एक बात कहना चाहता हूं. मुझपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया. मुझे आगे बढ़ाने के लिए शुक्रिया. अच्छी कंपनी मिलने से ज्यादा मुश्किल होता है अच्छा मैनेजर मिलना. तो मैं लकी हूं. आप खुद की सराहना कीजिए और खुद को बधाई दीजिए. बाय.'
'इस स्क्रीनशॉट को सीवी में जोड़ लो'
पोस्ट के कैप्शन में बॉस (सिद्धांत) ने लिखा था- एक्स की तरफ के नशे में मैसेज आना तो आम है लेकिन क्या आपको कभी ऐसा मैसेज आया है? पोस्ट वायरल हुआ तो लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट करने शुरू कर दिए. किसी ने कहा- तुम कितने खुशनसीब हो कि तुम्हारे जूनियर तुम्हें पसंद करते हैं. वहीं किसी अन्य ने लिखा- तुम सच में अच्छे मैनेजर होगे वरना कोई ऐसा मैसेज नहीं करता.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










