
जूते में छिपे बैठे सांप ने युवक को डसा, रात में सोया फिर सुबह उठा ही नहीं
AajTak
बेंगलुरु ग्रामीण में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. 41 वर्षीय मंजू प्रकाश ने घर के बाहर रखे जूते पहने, उसमें सांप छिपा था. जूते पहनते ही सांप ने डस लिया, लेकिन मंजू को इसका अंदाजा नहीं हुआ और वे सो गए. शनिवार सुबह परिजनों ने उन्हें मृत पाया जबकि जूते में सांप का शव मिला. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
बेंगलुरु ग्रामीण इलाके से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया. एक जूता मौत का कारण बन गया. जी हां, जूते के भीतर छिपे जहरीले सांप ने 41 वर्षीय मंजू प्रकाश को डस लिया और बिना शोर-शराबे के उनकी जिंदगी का अंत कर दिया.
देर शाम मंजू हमेशा की तरह कामकाज निपटाकर घर लौटे थे. बताया जा रहा है कि इसके बाद वह किसी काम से बाहर गए. वह जूता पहन रहे थे तभी उसमें बैठे सांप ने डस लिया. लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया. बताया जा रहा है उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या हुआ, बताया तो यह भी जा रहा है कि वह सांप को देख ही नहीं पाए.
सुबह का खौफनाक सच
अगली सुबह मंजू का एक मित्र उनसे मिलने पहुंचा. उसने जैसे ही मंजू के जूते को देखा तो सन्न रह गया. जूते के भीतर एक सांप पड़ा था. यह देखकर उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत परिवारवालों को बुलाया और उन्हें सारी बात बताई. घबराए परिजनों ने मंजू को आवाज लगाई, हिलाने की कोशिश की, लेकिन मंजू बेसुध पड़े थे. जब होश में लाने के प्रयास असफल रहे तो परिवार समझ गया कि कुछ बड़ा अनहोनी हो चुकी है.
जहर का असर नींद में
डॉक्टरों का कहना है कि यह पूरी तरह संभव है कि जूते में छिपे सांप ने मंजू को उस समय डंसा हो जब उन्होंने जूता पहना. चूंकि सांप अंदर दबा हुआ था, उसने बचाव में डसा और जहर शरीर में पहुंच गया. मंजू ने शुरुआती दर्द या हल्की जलन को शायद सामान्य समझा और ध्यान नहीं दिया. लेकिन सोते समय जहर धीरे-धीरे शरीर में फैल गया और रातभर में उनकी मौत हो गई.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







