
जुबिन गर्ग की मौत की जांच तेज, SIT जाएगी सिंगापुर, नवंबर तक चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
AajTak
असम के मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले की जांच अब तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि ADGP मुन्ना प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में SIT टीम 20 अक्टूबर को सिंगापुर जाएगी. टीम 21 अक्टूबर को सिंगापुर पुलिस से मुलाकात कर सबूतों पर चर्चा करेगी.
असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की मौत की जांच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि विशेष जांच दल (SIT) 20 अक्टूबर को सिंगापुर जाएगी. यह टीम 21 अक्टूबर को सिंगापुर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले से जुड़े सबूतों पर चर्चा करेगी.
मुख्यमंत्री ने बताया कि SIT की अगुवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मुन्ना प्रसाद गुप्ता करेंगे. यह कदम भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मदद से उठाया गया है. सरमा ने कहा कि यह जांच के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे न्याय की प्रक्रिया तेज होगी.
एसआईटी की टीम सिंगापुर जाएगी
सरमा ने यह भी बताया कि केस की चार्जशीट नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत तक दाखिल की जाएगी. सरकार इस मामले की तेजी से सुनवाई के लिए गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से दिन-प्रतिदिन की सुनवाई की अनुमति मांगेगी. इसके लिए एक विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति भी की जाएगी.
जुबिन गर्ग की याद में गुवाहाटी के पास सोनापुर में एक स्मारक बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है. इस समिति में उनकी पत्नी गरिमा गर्ग और कई सांस्कृतिक हस्तियां शामिल हैं, जिनमें पामी बोर्थाकुर, प्रांजल सैकिया, अनुराधा शर्मा बोरपुजारी, पुलक बनर्जी और दुलाल मंकी हैं.
ADGP मुन्ना प्रसाद गुप्ता करेंगे SIT की अगुवाई

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








