
'जुबान काटने वाले को देंगे एक लाख इनाम', आंबेडकर को ब्राम्हण बताने वाले एक्टर को NCP नेता की धमकी
AajTak
एक्टर राहुल सोलापुरकर के डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर पर दिए गए विवादित बयान ने पूरे देश में बवाल मचा दिया है. NCP नेता जितेंद्र आव्हाड और अजीत पवार गुट के अमोल मिटकरी ने उनके खिलाफ खुलकर विरोध जताया है, जिससे सोलापुरकर अब पुलिस सुरक्षा के घेरे में हैं.
पिछले सप्ताह, डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर पर दिए गए विवादित बयान के बाद NCP (शरद पवार) नेता जितेंद्र आव्हाड और अजीत पवार गुट के नेता अमोल मिटकरी ने अभिनेता राहुल सोलापुरकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आव्हाड ने सोलापुरकर को पीटने की खुली धमकी दी, जबकि एनसीपी (अजित पवार) की नेता अमोल मिटकरी ने यहां तक कहा कि जो कोई सोलापुरकर की जुबान काटेगा उसे एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा.
सोलापुरकर इससे पहले भी छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा से भागने जैसे दिए गए विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में आए थे. उनके इस नए बयान से पूरे राज्य में अंबेडकरवादियों और समाज के अन्य हिस्सों में नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: पंजाब में आंबेडकर की मूर्ति पर हमला, क्या चुनावी माहौल के बीच दिल्ली में घिर गई AAP? देखें दंगल साहिल के साथ
डॉक्टर आंबेडकर को लेकर किया था विवादित दावा!
सोलापुरकर ने एक स्थानीय वेब पोर्टल पर एक इंटरव्यू में दावा किया कि डॉक्टर आंबेडकर का जन्म सपकाल परिवार में हुआ था और बाद में उन्हें रामजी आंबेडकर ने गोद लिया था. उन्होंने कहा कि वेदों के मुताबिक, जो अपनी विद्या और ज्ञान के लिए जाना जाता है, वही ब्राह्मण होता है. इस आधार पर उन्होंने दावा किया कि डॉक्टर आंबेडकर भी ब्राह्मण थे.
शिवसेना (शिंदे) के नेता ने भी किया विरोध

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










