
जुड़वा बहन को ऑफिस भेजकर निकल गई ट्रिप पर, बॉस के आगे ऐसे फूटा भांडा, और फिर...
AajTak
हाल में जब कनाडा एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की वैकेशन लीव अप्रूव नहीं हुई तो उसने हार मानने की जगह तिकड़म भिड़ाई. ऐसी तिकड़म कि वह दफ्तर में भी रह सके और ट्रिप पर भी जा सके. ये किस्सा वायरल हो गया.
हर किसी को घूमने फिरने का शौक होता है लेकिन हर वक्त ऑफिस से छुट्टी मिल पाना संभव नहीं होता. ऐसे में लोग मन मसोसकर दफ्तर पहुंच जाते हैं और काम में लग जाते हैं. लेकिन हाल में जब कनाडा एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की वैकेशन लीव अप्रूव नहीं हुई तो उसने हार मानने की जगह तिकड़म भिड़ाई. ऐसी तिकड़म कि वह दफ्तर में भी रह सके और ट्रिप पर भी जा सके.
दरअसल, उसने अपने ट्रिप के प्लान को कैंसिल करने की जगह अपनी जुड़वा बहन के दफ्तर भेज दिया और खुद घूमने निकल गई. उसे लगा कि कोई उसकी ये चालाकी समझ नहीं पाए. हुआ भी ऐसा ही. कोई भी जुड़वा बहन को पहचान नहीं पाया लेकिन दोनों बहनों के टिकटॉक अकॉउंट @chance_twins पर 8 लाख फॉलोअर्स थे जो कि सब जानते थे और दोनों लड़कियों वीडियो शेयर कर अपनी ये ट्रिक भी सबके सामने बता रही थीं.
ऑफिस पहुंची जुड़वा बहन ने ऑफिस से भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसे किसी तरह बॉस ने देख लिया और दोनों का भांडाफोड़ हो गया. ये पूरा किस्सा दोनों ने फिर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसमें बॉस का नाराजगी भरा ईमेल भी था. इस ईमेल में लिखा था- खुद छुट्टी पर जाकर बहन का दफ्तर भेजना नहीं चल सकता. ये आपके कलीग्स और कंपनी दोनों को मुंह पर तमाचा है.आपकी इस हरकत से कंपनी की छवि भी खराब हो रही है. ये हैरान करने वाला और बर्दाश्त से परे है. दफ्तर पहुंचकर इसपर तुरंत सफाई और जवाब दीजिए.
दोनों के पोस्ट पर लोगों को ढेरों कमेंट आए. किसी ने कहा- चालाकी की तो साथ में वीडियो पोस्ट करने की बेवकूफी क्यों की. वहीं किसी और ने कहा- ये कितना अच्छा आइडिया है.एक अन्य यूजर ने कहा- ये सब वीडियो के लिए किया जा रहा है और पक्का ये ईमेल भी नकली है.
Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के दावे पर बनाई गई है. आजतक इसकी पुष्टि नहीं करता.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










