
जीसस का सबसे करीबी शिष्य जूडस कैसे निकला गद्दार? PM मोदी ने किया भाषण में जिक्र
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, 'जिस तरह जूडस ने चांदी के चंद सिक्कों के लिए प्रभु यीशू के साथ विश्वासघात किया था, ठीक वैसे ही LDF ने सोने के लिए केरल को धोखा दिया है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के पलक्कड़ में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस जनसभा में पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) की तुलना भगवान यीशू को धोखा देने वाले जूडस से की. पीएम मोदी ने कहा, 'जिस तरह जूडस ने चांदी के चंद सिक्कों के लिए प्रभु यीशु के साथ विश्वासघात किया था, ठीक वैसे ही LDF ने सोने के लिए केरल को धोखा दिया है.' क्या है यीशु और जूडस की कहानी- जूडस इस्कैरियट प्रभु यीशु के 12 सबसे करीबी और भरोसेमंद शिष्यों में से एक था. जूडस का उल्लेख 'गोस्पेल ऑफ जॉन' और 'एक्ट ऑफ अपजोल्स' में मिलता है. जूडस ने धर्म अधिकारियों (चर्च अथॉरिटी) के कहने पर यीशु को धोखा दिया था. गोस्पेल के मुताबिक, एक बार प्रभु यीशु ने रात्रि भोजन के दौरान कहा था कि उनके 12 शिष्यों में से कोई एक विश्वासघाती निकलेगा. ये सुनते ही सभी शिष्यों में खलबली मच गई और वे प्रभु यीशु से उस धोखेबाज शिष्य का नाम पूछने लगे. हालांकि, जीसस ने शिष्यों के इस सवाल का जवाब इशारों में दिया.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












