
'जीरो सिविक सेंस है', रोड पर रील बना रही थी इंफ्लुएंसर, बीच में आया राहगीर... वीडियो वायरल
AajTak
इंफ्लुएंसर अमूल्या रतन का एक छोटा सा स्नैपचैट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में वह पब्लिक प्लेस पर कंटेंट शूट करते वक्त पास से गुजर रहे एक युवक पर आपत्ति जताती दिखती हैं.
एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का वीडियो इन दिनों भारी विवाद में है. वीडियो में वह अपनी रील शूट कर रही थीं और इसके लिए कैमरे के सामने पीछे की ओर चलते हुए फिट-चेक रिकॉर्ड करा रही थीं.
इसी दौरान एक राहगीर उनके फ्रेम के पीछे से सड़क पार करता हुआ दिखाई देता है. आदमी को शायद पता भी नहीं था कि वहां शूट चल रहा है, लेकिन जैसे ही इंफ्लुएंसर ने उसे कैमरे में देखा, वह अचानक चिढ़ गईं. उन्होंने रिकॉर्डिंग रोक दी और उस राहगीर पर सिविक सेंस की कमी का आरोप लगाकर उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा कर दिया.
'पब्लिक रोड पर प्राइवेट शूट?'
वीडियो वायरल होते ही लोग इंफ्लुएंसर के खिलाफ उतर आए. कई यूजर्स ने लिखा कि सड़कें और फुटपाथ सभी के लिए हैं.किसी के निजी शूटिंग सेट के लिए नहीं.एक यूजर ने सवाल उठाया कि कौन-सा सिविक सेंस? सार्वजनिक जगह पर आप वीडियो बनाएंगी और उम्मीद करेंगी कि सब रुक जाएं?एक अन्य का कमेंट था कि असल सिविक सेंस तो यही होता कि फिट-चेक सड़क पर न किया जाए.अनजान लोगों को रिकॉर्ड कर फिर उन्हें शर्मिंदा करना गलत है.
कई यूजर्स ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि इंफ्लुएंसर ने एक अनजान आदमी को बिना उसकी अनुमति रिकॉर्ड किया और फिर उसे ऑनलाइन दोषी ठहरा दिया.एक कमेंट में लिखा था कि सोचिए, आप बस सड़क पर चल रहे हों और कोई आपको रिकॉर्ड करके ट्रोल कर दे.एक और यूजर ने कहा कि पूरा फुटपाथ ऐसे घेर रखा था जैसे कोई प्राइवेट रैंप हो… और जब कोई गुजर गया, तो ‘सिविक सेंस?
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









