
जीभ काटी, जबड़ा निकाला... अमेरिका के टेक्सास में अजीब हालत में मिली 6 गायों की लाश
AajTak
अमेरिका के टेक्सास के टेक्सास की मैडिसन काउंटी में 6 गायों की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मिली है. इनकी जीभ गयाब है तो वहीं जबड़े का कुछ हिस्सा भी निकला हुआ है. पुलिस ने बताया कि सबसे पहले एक 6 साल की एक लांगहॉर्न-क्रॉस गाय का कटा-फटा शरीर बरामद किया गया था.
अमेरिका के टेक्सास में गायों की लाश अजीब-गरीब हालत में मिलने का मामला सामने आया है. इन सभी गायों की जीभ नहीं मिली है. लेकिन जांच अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि मौके पर खून के छींटे या ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं, जिनसे गायों का बेरहमी से कत्ल होने की बात सामने आए.
घटना टेक्सास की मैडिसन काउंटी की है. पुलिस ने बताया कि सबसे पहले एक 6 साल की एक लांगहॉर्न-क्रॉस गाय का कटा-फटा शरीर बरामद किया गया था. हालांकि, इससे पहले भी टेक्सास के दूसरे इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
जीभ काटने के लिए लगाए गए सर्जिकल कट
पुलिस ने बताया है कि सभी जानवरों की जीभ को इस तरह से काटा गया है, जिस तरह से सर्जरी की जाती है. इतना ही नहीं गाय के जबड़े का एक हिस्सा भी इसी तरह से गायब कर दिया गया है. लेकिन घटनास्थल को देखने से ऐसा लगता नहीं है कि गायों को मौत से पहले संघर्ष करना पड़ा है. क्योंकि जहां शव मिले हैं, उसके आसपास की घास व्यवस्थित मिली है. वहां पैरों के निशान तक नहीं मिले हैं.
लाशों पर गोलाकार कट भी लगाया
पुलिस जब इस केस की जांच कर रही थी तो उसे राज्य के दूसरे हिस्से ब्रेजोस और रॉबर्टसन में 5 और गायों का पता चला. इनकी लाश के साथ भी क्रूरता की गई है. दो गायों की लाश पर एक गोलाकार कट भी लगाया गया था. इनकी लाशों के जननांग भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत मिले. यहां भी सर्जिकल कट ही लगाया गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








