
जीत के बाद दीदी ने BJP पर दागे शब्दों के तीर, पूछा, ‘200 सीट के दावे के बाद क्या अब मुंह दिखा पाएगी पार्टी’?
Zee News
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने साम्प्रदायिक सौहार्द को बचाए रखने की अपनी लड़ाई की जीत करार दिया है.वहीं, उन्होंने नंदीग्राम के नतीजे पर नाखुशी जताते हुए कोर्ट जाने की बात कही
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने साम्प्रदायिक सौहार्द को बचाए रखने की अपनी लड़ाई की जीत करार दिया है.वहीं, उन्होंने नंदीग्राम के नतीजे पर नाखुशी जताते हुए कोर्ट जाने की बात कही है. साथ ही उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय, पश्चिम बंगाल को पत्र लिखा है. इसमें नंदीग्राम के वोटों की तत्काल पुन: गिनती की मांग की गई है. बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा है. भाजपा के शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने उन्हें 1736 मतों से हराया है. ममता बनर्जी ने भाजपा पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन सरकार के वादे के बावजूद उन्होंने कुल 294 सीटों में 221 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा था और उसे लगभग प्राप्त भी कर लिया है. करीब दो महीने बाद खड़े होकर बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं जनता को देश और साम्प्रदायिक सौहार्द की रक्षा करने के लिए धन्यवाद देती हूं. मुझे बंगाल पर गर्व है. यह शानदार जीत है, इस पर कोई कुछ नहीं कह सकेगा. उन्होंने (भाजपा) 200 सीटें जीतने का दावा किया था. क्या इसके बाद वे अपना चेहरा दिखा सकेंगे?’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










