
जीती 10,000 करोड़ की लॉटरी, 2 महीने तक लेने नहीं गए, फिर...
AajTak
100 अरब के इनाम के लिए 2 महीने तक कोई दावेदार नहीं पहुंचा. लेकिन अब इसके लिए दो लोगों ने अपना दावा पेश कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस लॉटरी के टिकट खरीदते समय ही दोनों लोगों ने आपस में फैसला कर लिया था कि अलग इनाम उनके हाथ लगता है तो वे दोनों इसे बांटेंगे.
अमेरिका के इलिनोइस लॉटरी ने दो महीने पहले ऐलान किया कि टिकट खरीदने वाले किसी शख्स ने करीब 10,000 करोड़ रुपये वाली लॉटरी जीत ली है. लेकिन 2 महीने तक कोई भी इस लॉटरी की राशि को क्लेम करने नहीं आया. अब जा कर दो पुरुषों ने दावा किया है कि उनके पास जैकपॉट टिकट है और उन्हें लॉटरी के पैसे मिलने चाहिए.
यह इनाम अमेरिका की लॉटरी के इतिहास में मिलनेवाले तीसरा सबसे बड़ा इनाम है. इलिनोइस लॉटरी (Illinois Lottery) ने 21 सितंबर को बताया कि इस लॉटरी का इनाम दो लोगों के बीच बंटेगा.
दोनों विजेताओं ने लॉटरी के टिकट खरीदते समय ही फैसला कर लिया था कि अगर उनके हाथ इनाम लगता है तो वे दोनों उसे बराबर-बराबर बांट लेंगे.
लॉटरी विजाताओं ने अपनी पहचान छुपाए रखने का भी फैसला किया है. इलिनोइस लॉटरी डायरेक्टर हेरोल्ड माय्स ने कहा- दोनों विजेता अब इस बात का फैसला कर सकते हैं कि मिलनेवाले पैसों का वे दोनों क्या करेंगे.
खास बात यह है कि 29 जुलाई को ही इनामी टिकट की घोषणा कर दी गई थी. इनामी टिकट को शिकागो के पास मौजूद डेस प्लेन्स शहर के एक स्पीडवे कन्वीनियंस स्टोर से खरीदा गया था.
लेकिन काफी समय तक इनाम का कोई दावेदार नहीं आया तो चिंता बढ़ने लगी. इनाम पर दावा करने के लिए विजेताओं के पास 60 दिन ही होते हैं. दावा किया जा रहा है कि लॉटरी विजेताओं ने इनाम पर अपनी दावेदारी साबित करने के लिए लीगल और फाइनेंशियल एडवाइजर्स से सलाह लेने में इतना समय लिया.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










