
जीतन राम मांझी की पार्टी 'HAM' झारखंड में 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
AajTak
मांझी ने पटना में मीडिया से कहा, 'एक बात निश्चित है कि ‘हम’ (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) निश्चित रूप से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मैंने हाल ही में चतरा (झारखंड) में एक रैली को संबोधित किया और पार्टी के कम से कम 10 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की.'
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम)-सेक्युलर झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. हम (सेक्युलर) केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी राजग की एक प्रतिबद्ध सदस्य है और अंततः भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जो भी व्यवस्था (झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर) होगी उसका पालन करेगी.
मांझी ने पटना में मीडिया से कहा, 'एक बात निश्चित है कि ‘हम’ (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) निश्चित रूप से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मैंने हाल ही में चतरा (झारखंड) में एक रैली को संबोधित किया और पार्टी के कम से कम 10 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की.'
उन्होंने यह भी कहा, 'हम राजग का हिस्सा हैं. झारखंड में राजग के अन्य गठबंधन सहयोगियों के साथ परामर्श के बाद सीट बंटवारे की जो भी व्यवस्था होगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा लेकिन हम झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. यह बिल्कुल स्पष्ट है.' हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक मांझी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की गया सीट से सांसद निर्वाचित हुए. हम (एस) के संस्थापक के रूप में मांझी अपने दलित समर्थक एजेंडे के लिए जाने जाते हैं.
नीतीश ने बनाया था सीएम 2014 में नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री के लिए मांझी को एक आश्चर्यजनक विकल्प माना गया था, उस वर्ष लोकसभा चुनावों में हार के बाद नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उन्हें अस्थायी रूप से पद संभालने का काम सौंपा गया था.
मुख्यमंत्री बनने से पहले, मांझी ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया और 1996 से 2005 तक मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के अधीन राजद सरकार में भी मंत्री रहे.
अपने पूरे राजनीतिक जीवन में, मांझी कई राजनीतिक दलों से जुड़े रहे हैं, जिनमें कांग्रेस (1980-1990), जनता दल (1990-1996), राष्ट्रीय जनता दल (1996-2005) और जेडी(यू) (2005-2015) शामिल हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









