Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
'जिहादियों द्वारा किये जा रहे नरसंहार के लिए आपने रेड कार्पेट बिछाया', अब दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत में ईरान-इजरायल के बीच 'शब्द युद्ध'

'जिहादियों द्वारा किये जा रहे नरसंहार के लिए आपने रेड कार्पेट बिछाया', अब दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत में ईरान-इजरायल के बीच 'शब्द युद्ध'

AajTak
Monday, April 15, 2024 03:27:32 AM UTC

एक अप्रैल को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया गया था. इस हमले में ईरान ने अपने एक टॉप कमांडर सहित कई सैन्य अधिकारियों की मौत का दावा किया गया था. ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था. यही वजह है कि उसने बदला लेने के लिए इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए.

दुनियाभर में उथल-पुथल के बीच 13 अप्रैल की आधीरात को ईरान ने अचानक इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए. ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे थे, जिसे लेकर इजरायली सेना आईडीएफ ने दावा किया था कि 99 फीसदी मिसाइलों को मार गिराया गया. तेजी से बदल रहे इन घटनाक्रमों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ईरान और इजरायल ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा. इजरायल ने ईरान की आतंकी गतिविधियों पर आंख मूंदने के लिए संयुक्त राष्ट्र को भी कठघरे में खड़ा किया. 

संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान (Gilad Erdan) ने कहा कि इजरायल ऐसा देश नहीं है, जो बेवजह का रोना रोए. हम सालों से अपना पक्ष रखते आ रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. अगर यूएनएससी हमारे शब्दों पर अमल कर लेता तो बीती रात हमलों की गूंज से उसे जागना नहीं पड़ता.

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच से कहा कि आपने ईरान की निंदा क्यों नहीं की? इसके बजाए आपने नरसंहार करने वाले जिहादियों के लिए लाल कार्पेट बिछा दिया. आप उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं, जैसे वे तनाव की इस मौजूदा स्थिति को कम करने के इच्छुक हैं जबकि आपको पता है ऐसा नहीं है. ईरान की रणनीति स्पष्ट रही है कि वे दुनियाभर में टेरर फंडिंग करने और आतंकियों को प्रशिक्षित करता है ताकि वह वर्चस्व की अपनी योजना को अमलीजामा पहना सके. लेकिन आज, ईरान का पर्दाफाश हो गया है. अब वह इससे भाग नहीं सकता. ईरान ने इजरायल पर अपनी जमीं से हमला किया है. 

'हमले का जवाब देने का इजरायल के पास पूरा हक'

एर्दान ने कहा कि इस हमले ने सभी सीमाएं लांघ दी है और इजरायल के पास पूरा हक है कि वह इसका जवाब दे. हम सिर्फ शोर-शराबा मचाने वाले देश नहीं हैं. हम साहसी हैं. इजरायल पर इस तरह का सीधा हमला होने के बाद हम चुप नहीं बैठेंगे. हम अपने भविष्य को बचाएंगे.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अब कोई मान मनौव्वल नहीं होगा. कोई तुष्टिकरण नहीं होगा. आज, परिषद को एक्शन लेना होगा. ईरान के आतंक के लिए उसकी निंदा करनी होगी. आज और अभी एक्शन लेना होगा इजरायल के लिए नहीं, मिडिल ईस्ट के लिए नहीं बल्कि दुनिया के भविष्य के लिए. ईरान को आज ही रोकना होगा. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ऊंट के मुंह में जीरा! गाजा को आबाद करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने जोड़े सात अरब डॉलर, समझें- नाकाफी क्यों

गाजा में शांति बहाली के लिए बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग एक दर्जन पर्यवेक्षक शामिल हुए, जिनमें कई मिडिल ईस्ट, यूरोप, एशिया और अन्य देशों के राजनयिक शामिल थे. 

अमेरिका ने ईरान पर रमजान में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

'11 महंगे फाइटर जेट्स गिरे थे, मैंने कहा लड़ोगे तो...', भारत-PAK तनाव पर ट्रंप का नया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई मौकों पर यह दावा कर चुके हैं कि भारत ने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और तब भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित कराने में उनकी भूमिका निर्णायक रही.

'विदेश से लोग आए थे इमरान के साथ डील कराने...', पाक PM शहबाज के करीबी का दावा

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

पहले कंडोम, अब अमेरिकास... पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने फिर करा ली इंटरनेशनल बेइज्जती

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर वॉशिंगटन डीसी पहुंचे हैं. उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर बोर्ड ऑफ पीस की उद्घाटन बैठक में शामिल होना है.

ब्रिटेन के किंग ने भाई की गिरफ्तारी पर पढ़ाया कानून का पाठ, बोले- 'लॉ अपना काम...'

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट कर लिया गया है. उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर इस समय पुलिस कस्टडी में हैं.

भारत-अमेरिका के बीच तनाव में सऊदी ने मारी बाजी, तेल के 'खेल' में रूस को किया रिप्लेस

रूस से भारत की तेल खरीद में भारी गिरावट आई है. तेल में गिरावट के कारण अब रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता नहीं रहा. भारत का शीर्ष तेल आपूर्तकर्ता अब सऊदी अरब हो गया है.

प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन विंडसर गिरफ्तार, जेफरी एपस्टीन मामले से भी जुड़े हैं तार!

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

'चाहे कहीं भी हों, खत्म करने का अधिकार..', PAK ने तालिबान के राजनयिक को बुलाकर धमकाया

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

महिलाओं के सहारे आतंक फैलाने की साजिश बनेकाब... PAK में लश्कर-ए-तैयबा की तैयारी पर बड़ा खुलासा, खोलेगा दो ट्रेनिंग सेंटर

पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आ रहा है. वहां की स्थानीय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक बड़ी तैयारी का खुलासा हुआ है. लश्कर-ए-तैयबा अब महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर को विकसित कर रहा है. आतंकी संगठन की तैयारियों को लेकर भारत में सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट पर हैं.

रमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के कराची में एक इमारत में खाना पकाने के दौरान हुए ब्लास्ट में 16 लोगों की जान चुकी है. इसके अलावा कई लोग घायल हैं. राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है और राष्ट्रपति जरदारी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं.

रीसेट होंगे भारत-बांग्लादेश के रिश्ते या आएंगे नए चैलेंज? जानें क्या है नए विदेश मंत्री का रुख

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

US से तनाव के बीच ईरान की सैन्य तैयारी पर बड़ा खुलासा, देखें दुनिया आजतक में

अमेरिका से तनाव के बीच ईरान सैन्य तैयारियों में जुटा है. सैटेलाइट तस्वीरों में सैन्य ठिकाने के ऊपर कंक्रीट छत निर्माण का खुलासा हुआ. 2024 में इजरायली हमले का निशाना बने ठिकाने की मरम्मत हुई. तस्वीरों से सुरंग में परमाणु केंद्र के प्रवेश द्वार की भी पता चला. देखें दुनिया आजतक.

इधर ट्रंप आंख दिखा रहे, इधर ईरान चुन लिया गया UN में इस बड़े पद के लिए

UN की इस कमेटी की जिम्मेदारियों में कमेटी की खास जिम्मेदारियों में इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना, झगड़ों को शांति से सुलझाना और इंटरनेशनल कानून के नियमों को मजबूत करना और उन्हें लागू करना शामिल है.

'बांग्लादेश में होगी हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, और भारत...', बोले तारिक रहमान कैबिनेट के हिंदू मंत्री

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार में एकमात्र हिंदू मंत्री निताई रॉय चौधरी ने कहा है कि प्रशासन सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भारत के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कट्टरपंथ को बढ़ावा न देने का भी भरोसा दिलाया.

अगर ईरान में उतरी अमेरिकी सेना तो किसकी होगी जीत? जानें खामेनेई की असली ताकत

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सवाल है कि ईरान पर जमीनी हमला क्यों नहीं होता. ईरान का दुर्गम भूगोल, पहाड़ी सुरक्षा कवच, अंडरग्राउंड सैन्य ढांचा, मिसाइल क्षमता और डिफेंस रणनीति उसे मजबूत बनाती है. होर्मुज स्ट्रेट और वैश्विक राजनीति भी इस जंग को जटिल और बेहद जोखिम भरा बना सकती है.

ट्रंप की 'बोर्ड ऑफ पीस' की पहली मीटिंग, गाजा पर क्या निकला हल?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

इमरान खान को दो बार मिला ‘डील’ का ऑफर, फिर बिगड़ गई बात, शहबाज के करीबी का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में इमरान खान को दो बार समझौते का प्रस्ताव मिलने का दावा हुआ है. राणा सनाउल्लाह के मुताबिक खान पहले सहमत हुए, फिर पीछे हट गए. सरकार ने किसी डील से इनकार किया है. इमरान के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई गई है.

दिल्ली: जनकपुरी में सेंट्रो की टक्कर से मासूम की मौत, 'मदद' की बजाय तमाशबीन बने रहे लोग

दिल्ली के जनकपुरी में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और उसकी नानी घायल हो गईं. परिजनों ने राहगीरों पर मदद न करने का आरोप लगाया है.

'हम पाकिस्तान के लिए लड़ते हैं', बलूचिस्तान से BLA जवानों का नया वीडियो, सेना से लगाई गुहार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक हिरासत में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सैनिक दावा करते दिख रहे हैं कि वो पाकिस्तानी सेना के आधिकारिक सदस्य हैं.

क्या ट्रंप अपनी जेब से देंगे 91000 करोड़ का फंड? 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए किया ऐलान लेकिन...

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नियंत्रण वाले 'बोर्ड ऑफ पीस' को 10 अरब डॉलर देने की घोषणा की है. यह रकम इस साल UN को दिए जाने वाले अमेरिकी योगदान से 12 गुना ज्यादा है. फंडिंग की वैधता और प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.

ईरान से तनाव के बीच अमेरिका का शक्ति प्रदर्शन, मध्य पूर्व में भेजे दर्जनों लड़ाकू विमान

वर्तमान समय में ईरान और अमेरिका के बीच एक तरह की कोल्ड वॉर की स्थिति बनी हुई है, जहां दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। हालांकि जंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन Geneva में दोनों देशों के प्रतिनिधि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

'वो साइकोपैथ था, मुझे लालच दिया और...', एपस्टीन केस की सर्वाइवर रीना ने बयां की खौफनाक दास्तां

इंडिया टुडे टीवी से खास बातचीत में रीना ओह ने एपस्टीन को एक 'रेंजिंग नार्सिसिस्ट' और 'साइकोपैथ' बताया. उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन ने उनके साथ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक शोषण के विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया और उन्हें धमकाकर वर्षों तक चुप रहने पर मजबूर किया.

ब्रिटेन: किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू 11 घंटे बाद रिहा, एपस्टीन केस में पुलिस ने किया था अरेस्ट

थेम्स वैली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर करीब 11 घंटों तक पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जांच के तहत रिहा कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि उन पर न तो कोई आरोप लगाया गया है और न ही उन्हें बरी किया गया है.

ईरान पर हमले के लिए ब्रिटेन ने रोका ट्रंप का रास्ता! अमेरिका को RAF एयरबेस देने से किया इनकार

अमेरिका और ईरान बीच सैन्य तनाव चरम पर है. इसके चलते मिडिल ईस्ट में महायुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. इस बीच ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका के अनुरोध को यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस तरह के हमले में भागीदारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हो सकता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us