
जिस Pitbull को रोज खाना देती थीं सुशीला, वही बना उनका हत्यारा... सुबह क्या हुआ था?
AajTak
Lucknow Pitbull Attack: लखनऊ के बंगाली टोला की रहने वाली सुशीला त्रिपाठी की हत्या उनके ही पिटबुल 'ब्राउनी' ने कर दी. आइए जानते हैं मंगलवार की सुबह क्या-क्या हुआ था?
जिस 'ब्राउनी' को हर रोज 80 वर्षीय सुशीला खाना खिलाती थीं, रोज टहलाती थीं और बच्चे की तरह ख्याल रखती थीं, उसी 'ब्राउनी' ने सुशीला की जान ले ली. लखनऊ के बंगाली टोला की रहने वाली सुशीला त्रिपाठी की हत्या उनके ही पिटबुल 'ब्राउनी' ने कर दी. आइए जानते हैं मंगलवार की सुबह क्या-क्या हुआ था?
हर रोज की तरह रिटायर शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी अपने पिटबुल 'ब्राउनी' और लेब्राडोर को लेकर टहलाने के लिए गई थीं. इसी बीच ब्राउनी ने अचानक सुशीला त्रिपाठी पर हमला कर दिया. पिटबुल ने पूरा जोर लगाकर सुशीला त्रिपाठी पर हमला किया और शरीर के कई जगह को काट डाला. सुशीला के हाथ, पाव, पेट और पीठ पर 12 गंभीर घाव थे.
पिटबुल ब्राउनी के हमले में सुशीला त्रिपाठी के शरीर का मांस निकल आया. बताया जा रहा है कि जिस वक्त पिटबुल ने सुशीला पर हमला किया, वह चीखने लगीं लेकिन उनकी चीख सुनकर मौके पर कोई नहीं पहुंचा. घर में सिर्फ नौकरानी थी, जो भी कुछ देर बाद पहुंची और खून से लथपथ पड़ी सुशीला को देखकर उसने सुशीला के बेटे अमित को फोन किया.
इसके बाद अमित आनन-फानन में भागते हुए घर पहुंचा और तत्काल अपनी मां को लेकर निकट के बलरामपुर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सुशीला का पोस्टमार्टम कराया गया. पिटबुल ने बुजुर्ग महिला को कई जगहों पर नोचा था. उनके हाथ, पैर, पेट, पीठ पर 12 गंभीर घाव थे. एक घाव सिर पर भी था.
डॉक्टरों का कहना है कि इतने जख्म से साफ है कि उन्होंने (सुशीला) जितना बचने का प्रयास किया, पिटबुल ने उतना ही हमला किया. सुशीला के पड़ोसियों का कहना है कि वह अपने दोनों पालतू कुत्तों का बहुत ख्याल रखती थीं, दोनों पालतू कुत्तों को बच्चों की तरह दुलराती रहती थीं. हर कोई पूछ रहा है कि अचानक पिटबुल इतना हमलावर कैसे हो गया?
मृतका सुशीला के बेटे अमित ने कहा कि पिटबुल और लेब्राडोर नस्ल के दोनों कुत्तों के लिए अलग से कमरा था, जिसमें एसी लगा हुआ था. उन्होंने कहा कि दोनों कुत्तों को कुछ भी हो जाता था तो वह काफी परेशान हो जाती थीं और तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जिद करने लगती थीं. हमले के बाद मां को अस्पताल ले जाते वक्त पिटबुल अमित के पास आया और वह शांत था.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









