
जिस व्लादिमीर पुतिन से सारा रूस डरता है, किस हिम्मतवाले ने की उनकी पूर्व-पत्नी से शादी, कितना दौलतमंद?
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा जाता है कि उनके विरोधी या तो गायब हो जाते हैं, या रहस्यमयी मौत मरते हैं. डिवोर्स के बाद शायद ही किसी को अंदाजा रहा हो कि उनकी पूर्व पत्नी दोबारा शादी करेंगी. लेकिन ऐसा हुआ. ल्यूडमिला ने 21 साल छोटे युवक से न केवल शादी की, बल्कि दोनों आलीशान ढंग से रहते हैं. विरोधी खेमा आरोप लगाता है कि खुद पुतिन इनकी शानोशौकत पर पैसे लगाते हैं.
व्लादिमीर पुतिन की वजह से रूस लगातार चर्चा में रहता है. पसंद करें या न करें लेकिन ये बात हर कोई मानता है कि आज की राजनीति में वो सबसे ताकतवर नेताओं में है. पुतिन की इमेज ऐसे लीडर की भी है, जिससे सब डरें. ऐसे में 30 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद जब उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ने एक कारोबारी से शादी कर ली, और ठसक से रहती रहीं, तो हैरानी लाजिमी है. जानिए, कौन है दुनिया के सबसे मजबूत लीडर की एक्स-वाइफ और जिससे शादी की, रूस में उसकी कितनी पहुंच है.कैसी थी पुतिन की लव-स्टोरी अस्सी की शुरुआत थी, जब पुतिन की मुलाकात ल्यूडमिला से हुई. वे तब सोवियत संघ की आधिकारिक एयरलाइंस एयरोफ्लोत में एयरहोस्टेस हुआ करती थीं. दोनों एक कॉमन परिचित के घर मिले. इस घटना के कुछ ही समय बाद जुलाई 1983 में दोनों ने शादी कर ली.
क्या करते थे तब पुतिन
वे उस दौरान कोई लीडर या नामी शख्स नहीं, बल्कि इंटेलिजेंस एजेंसी केजीबी में फॉरेन इंटेलिजेंस अफसर हुआ करते थे. इस दौरान वे अंडरकवर रहते हुए कई तरह के काम करते. कहा जाता है कि उन्होंने एक जूता कंपनी के सेल्समैन का भी काम किया था.
शादी के बाद ल्यूडमिला ने एयरहोस्टेस का करियर छोड़कर कई दूसरे काम किए. वे जर्मन भाषा की ट्रांसलेटर भी रहीं. यहां तक कि पुतिन के राष्ट्रपति बनने से ठीक पहले तक एक कंपनी में फोन कॉल उठाने और मीटिंग्स के लिए कोऑर्डिनेशन का काम तक किया. इसी दौरान उनकी दो बेटियां हो चुकी थीं.
दोनों के बीच तनाव की खबरें आती रहीं

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










