
जिस लड़की की खूबसूरती पर मर रहे लोग, वो असल में है ही नहीं, हर महीने 16 लाख की हो रही कमाई
AajTak
ये लड़की दिखने में एकदम असल इंसान जैसी लगती है. लोग इसकी खूबसूरती पर कायल हैं. इसकी सोशल मीडिया तस्वीरों से ही हर महीने 16 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो जाती है.
सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की की खूबसूरती के दीवाने हैं. वो सोशल मीडिया पर अपनी ट्रैवल की तस्वीरें शेयर करती है. जिससे हर महीने 15 हजार पाउंड (करीब 16 लाख रुपये) की कमाई होती है. लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि ये लड़की असल में है ही नहीं. ये कोई इंसाम नहीं है. बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से क्रिएट की गई मॉडल है. मगर लोग उसे असली इंसान समझ बैठते हैं. मॉडलिंग की दुनिया में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. वहीं इस मॉडल का नाम लिली रेन रखा गया है. इसकी उम्र 19 साल बताई गई है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इसके जरिए क्रिएटर प्लेटफॉर्म Fanvue पर लाखों रुपये की कमाई की जा रही है. ये कमाई आए दिन बढ़ भी रही है. असली मॉडल्स के लिए शेड्यूल प्लान करना होता है, ट्रैवल प्लान होता है, हेयर और मेकअप से लेकर कपड़ों तक की योजना पहले से बनानी होती है. लेकिन एआई मॉडल के साथ ऐसा नहीं है. इसके क्रिएटर बढ़िया लोकेशंस के साथ इसकी तस्वीर पोस्ट करते हैं.
Fanvue के सीईओ और संस्थापक विल मोनांज का कहना है, 'Fanvue ने पिछले साल एआई क्रिएटर्स में तेजी से वृद्धि देखी है, कई लोगों ने इनोवेशन कंटेट बनाने के नए तरीके ढूंढ निकाले हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'नवंबर में, AI क्रिएटर्स ने फैनव्यू के राजस्व में 15 फीसदी का योगदान दिया है. पिछले महीने से 100 फीसदी ज्यादा. और ये धीमा होने के संकेत नहीं दिखा रहा है.' आपको बता दें, इससे पहले भी एआई को लेकर कई हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं. कोई एआई बॉयफ्रेंड बना रहा है, तो कोई एआई कैरेक्टर से शादी कर रहा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










