
जिस मुशर्रफ की वजह से हुई थी कारगिल जंग, उसे केरल में दी जानी थी श्रद्धांजलि, विवाद बढ़ने पर आई सफाई
AajTak
बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ यूनियन के कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जानी थी. इनमें पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का नाम भी शामिल था. इस पर विवाद बढ़ गया है. हालांकि, यूनियन का दावा है कि लिस्ट में मुशर्रफ का नाम गलती से प्रिंट हो गया था.
दक्षिणी राज्य केरल में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. यहां एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को श्रद्धांजलि देने की तैयारी थी. मुशर्रफ का नाम उन लोगों में शामिल था, जिन्हें कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी जानी थी.
दरअसल, शनिवार को केरल के अलप्पुझा में बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ यूनियन की स्टेट कॉन्फ्रेंस थी. इस कॉन्फ्रेंस में दुनिया की कई नामचीन हस्तियों को श्रद्धांजलि भी दी जानी थी. इस लिस्ट में परवेज मुशर्रफ का नाम भी लिखा था. इसी पर विवाद खड़ा हो गया है.
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद यूनियन ने दावा किया है कि मुशर्रफ का नाम गलती से प्रिंट हो गया था और गलती का पता चलने पर उसे सुधार लिया गया. बाद में इस कार्यक्रम में मुशर्रफ का नाम नहीं लिया गया.
इस कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को करना था, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुए. वहीं, मुशर्रफ का नाम शामिल किए जाने के बाद विरोध में बीजेपी ने अलप्पुझा में कार्यक्रम स्थल तक मार्च भी निकाला.
ये मामला कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी के एक दिन बाद सामने आया है. मुशर्रफ ने ही पाकिस्तानी सेना को कारगिल में घुसपैठ करने का आदेश दिया था, जिसके कारण भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था.
कौन थे परवेज मुशर्रफ?

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







