
'जिस महिला से बदसलूकी पर शंकर मिश्रा हुए अरेस्ट, अब वही जांच में नहीं कर रहीं सपोर्ट', बोले DCP
AajTak
एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला से बदसलूकी मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को बेंगलुरु से अरेस्ट कर दिल्ली लाया गया है लेकिन अब महिला ही जांच में सपोर्ट नहीं कर रही हैं. वहीं एयर इंडिया के सीईओ का कहना है कि प्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी को लेकर एयरलाइंस समीक्षा कर रही है. इसके अलावा इस मामले में पायलट और क्र मेंबर को नोटिस जारी किया गया है.
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार पुलिस दिल्ली ले आई है. हालांकि अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि अब पीड़ित महिला ही जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.
डीसीपी आईजीआई रवि कुमार सिंह ने बताया- हमने आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है. हमें उसकी लोकेशन इसलिए मिली क्योंकि वह पहले भी उसी जगह रुका था. उसी के अनुसार हमने उसे ट्रेस किया. हम अब अन्य लोगों (एयर इंडिया के स्टाफ) से पूछताछ कर रहे हैं लेकिन महिला जांच में असहयोग कर रही हैं. पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
वहीं इस पूरे मामले में एयर इंडिया के सीईओ ने बयान दिया कि पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क और दिल्ली के बीच AI102 फ्लाइट में जो घटना हुई थी, उसको लेकर चार केबिन क्रू और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जांच पूरी होने तक रोस्टर हटा दिया गया है.
उन्होंने कहा कि आंतरिक जांच चल रही है कि जिसमें किसी स्टाफ से उड़ान में शराब देने, घटना से निपटने, बोर्ड से शिकायत करने और शिकायत से निपटने समेत कई पहलुओं पर चूक की तलाश की जा रही है. उनका कहना है कि एयरलाइंस फ्लाइट में शराब परोसने पर नीति की समीक्षा भी की जा रही है.
48 फीसदी लोग फ्लाइट में शराब पर चाहते हैं बैन
लोकल सर्किल्स के नेशनल सर्वे में 48% लोगों ने प्लेन में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. वहीं 89% लोग नशे में यात्रियों के जोखिम के खिलाफ नए सुरक्षा चाहते हैं. वहीं सर्वेक्षण में शामिल 50% लोगों ने कहा कि सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से एक शपथपत्र देना होगा कि वे नशे की हालत में विमान में नहीं चढ़ेंगे. वहीं 32% का कहना है कि सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से फ्लाइट में पर्सनल रूप से शराब का सेवन नहीं करने के बारे में एक अंडरटेकिंग देनी होगी. इसके अलावा 40% लोग चाहते हैं कि बोर्डिंग एजेंटों या कर्मचारियों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करने और पूर्व-निर्धारित मापदंडों के आधार पर बोर्डिंग को अस्वीकार करने के लिए अधिकृत किया जाना चाहिए.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







