
जिस महिला पर अश्लीलता फैलाने का मुकदमा, वह कोर्ट के बाहर फिर हुई टॉपलेस
AajTak
जानवरों के हितों के लिए काम करने वाली एक महिला ने कोर्ट के बाहर आकर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया, वह पहले भी ऐसा कर चुकी हैं. मामला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ का है.
जिस अपराध के लिए मुकदमा चल रहा हो, ठीक वही अपराध कोई शख्स दोहरा दे तो इस बारे में आप क्या कहेंगे? लेकिन एक 28 साल की वेगन एक्टिविस्ट ताश पीटरसन ने ऐसा ही किया है. पीटरसन पर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के एक मार्केट में टॉपलेस होकर प्रदर्शन करने के मामले में मुकदमा चल रहा है. इस मुदकमे की सुनवाई के ठीक बाद महिला ने एक बार फिर टॉपलेस होकर कोर्ट के बाहर ही प्रोटेस्ट किया. उनके साथ एक और महिला भी थी और एक पुरुष भी था. इन तीनों की पहचान एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट के तौर पर हुई है.
डेलीमेल की खबर के अनुसार ये वाक्या पर्थ मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर का है. जहां महिला ने मंगलवार को ऐसा किया. महिला ने कहा, 'मैं डेयरी इंडस्ट्री के बारे में सच बोलने की कोशिश कर रही हूं, डेयरी इंडस्ट्री से जुड़े जानवर अपने बच्चों के लिए रो रहे हैं. उनके रोने की आवाज सुननी चाहिए'.
वहीं पीटरसन के साथ एक और महिला ने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया. इस महिला के हाथ में एक साइन बोर्ड था, जिस पर लिखा हुआ था, 'जानवरों को खाने के लिए मारना अनैतिक है.'
2020 में भी किया था प्रदर्शन पर्थ के बोटशेड मार्केट में भी दिसंबर 2020 ताश पीटरसन ने बॉडी पर सफेद और काले रंग पेंट कर प्रदर्शन किया था. इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. एक बार फिर उन्होंने कोर्ट के बाहर आकर फिर वैसी ही हरकत कर डाली.
पर्थ में जब उन्होंने प्रदर्शन किया था तब एक स्टोर में खड़े होकर ताश पीटरसन दुकानदारों की ओर चिल्लाई थीं. उन्होंने तब एक पोस्टर पकड़ रखा था, जिसमें लिखा था- 'गायों के साथ गलत हो रहा है ताकि मनुष्य उनका दूध पी सके.' उनके हाथ में एक और साइन बोर्ड भी था, जिस पर पर लिखा हुआ था, 'उन्होंने मेरा रेप किया और मेरे बच्चे चुराए ताकि तुम मेरा मांस खा सको.'
कोर्ट के अंदर क्या हुआ वैसे कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने अपनी बॉडी पर क्रिएटिविटी दिखाई ताकि जानवरों के हित से जुड़ी बातों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित हो सके. वहीं कोर्ट के अंदर वे सारी सीसीटीवी फुटेज और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी दिखाया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










