
जिन्होंने बनाया ChatGPT, रातों रात उन्हें कंपनी से कर दिया बाहर, OpenAI के फाउंडर ने बताई पूरी कहानी
AajTak
OpenAI Fires CEO: जिसने कंपनी बनाई उसे ही कंपनी के बाहर निकाल दिया जाए, कई बार हमने ये देखा है. Twitter की बात करें या फिर वॉट्सऐप या UBER. टेक्नोलॉजी जगत कई बार तरह की घटनाओं का गवाह बन चुका है. इस लिस्ट में अब OpenAI का नाम भी शामिल हो गया है. वहीं OpenAI जिसने ChatGPT को क्रिएट और अब दो फाउंडर्स कंपनी से बाहर हो चुके हैं.
OpenAI इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में रहा है. कंपनी ने पिछले साल नवंबर में अपना जनरेटिव AI चैटबॉट ChatGPT लॉन्च किया है. महज एक महीने में इस AI चैटबॉट के यूजर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई. कुछ ही महीनों में कंपनी के प्रोडक्ट की चर्चा चारों तरफ होने लगी. तमाम जगहों पर इसे पक्ष विपक्ष में बहस हो रही थी.
लोग कयास लगा रहे थे कि किस तरह से ऐसे जनरेटिव AI चैटबॉट लोगों की नौकरी खत्म कर सकते हैं. हालांकि, इन सब के बीच साल के खत्म होते होते कहानी पूरी तरह से बदल जाती है. पिछले साल नवंबर में ChatGPT लॉन्च हुआ था. उस वक्त कंपनी अपने चैटबॉट को लेकर चर्चा में थी और अब चर्चा है कंपनी के दो फाउंडर मेंबर्स के बाहर होने की.
OpenAI के बोर्ड ने कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटाने का फैसला किया. कंपनी ने अपने बयान में बताया कि सैम ऑल्टमैन अपनी बातचीत को लेकर स्पष्ट नहीं है, जिससे बोर्ड को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा. बोर्ड को ऑल्टमैन की काबिलियत पर अब भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं मीरा मुराती? Sam Altman हुए बाहर, तो OpenAI की नई बॉस, Elon Musk से है ये कनेक्शन
सैम ऑल्टमैन ने इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'OpenAI में बिताया समय मुझे बहुत पसंद आया. ये मेरे लिए और शायद दुनिया के लिए परिवर्तनकारी रहा है. ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना मुझे पसंद आया.'
Sam Altman को कंपनी के बोर्ड ने उनके पद से हटाया, लेकिन उनके इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही OpenAI के प्रेसिडेंट Greg Brockman ने भी इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि बोर्ड ने आज जो किया है, उससे सैम और मैं दोनों शॉक और दुख में हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











