
जितेंद्र बबलू ने मेरे घर में लगाई थी आग, राष्ट्रीय अध्यक्ष उसे BJP से करें बाहर: रीता बहुगुणा जोशी
Zee News
खुद उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी की सदस्यता दिलवाई. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे. रीता बहुगणा जोशी वर्तमान में प्रयागराज से भाजपा की सांसद हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से नेताओं ने पार्टियां बदलनी शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को बीकापुर (जिला अयोध्या) से पूर्व विधायक और बसपा नेता जितेंद्र सिंह बबलू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. उनके अलावा पंकज मोहन सोनकर (कांग्रेस), श्याम शंकर तिवारी (सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर), मनोज शर्मा (बसपा), प्रवेश सिंह (बसपा) और बीना लवानिया (समाज सेविका) ने भी भाजपा जॉइन की. लेकिन चर्चा जितेंद्र सिंह बबलू की हो रही है. Former BSP MLA Jitendra Singh Babloo has been inducted into BJP. I am stunned because he is the same person who set my house on fire in July 2009 when I was jailed in Moradabad, and was also found as an accused on probe: BJP MP Rita Bahuguna Joshi I am sure he has hidden this information from the party. State president must not be aware of it. I urge state and national presidents to end his membership because serious allegations are levelled against him...and he also set my house ablaze: BJP MP Rita Bahuguna Joshi — ANI (@ANI) — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








