
'जितने में लंदन चार बार...', अंग्रेजों ने भारत से कितना पैसा लूटा? नई रिपोर्ट में खुलासा!
AajTak
अंग्रेजों ने भारत पर दो सौ सालों तक राज किया और इस दौरान उन्होंने भारत का इस कदर शोषण किया कि भारत अमीर से गरीब देश बन गया. आज भी ब्रिटेन के अमीर लोग अपनी पैतृक संपत्ति का श्रेय औपनिवेशिक आय को देते हैं. ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट भी आई है जिसमें भारत की लूट से ब्रिटेन को हुए आर्थिक लाभ का लेखा-जोखा है.
अंग्रेजों ने भारत पर करीब 200 साल तक शासन किया और इस दौरान उन्होंने 'सोने की चिड़िया' भारत को प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया का सबसे गरीब देश बना दिया. वैश्विक असमानता पर काम करने वाले ब्रिटेन के अधिकार समूह ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि ब्रिटेन ने 1765 से 1900 के बीच एक शताब्दी के उपनिवेशवाद के दौरान भारत से 64.82 खरब अमेरिकी डॉलर की लूट की. इसमें से 33.8 खरब डॉलर ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों के पास पहुंचा. यह राशि इतनी थी जिससे कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन 50 ब्रिटिश पाउंड के नोटों से चार से अधिक बार ढकी जा सकती है.
ऑक्सफैम की यह रिपोर्ट वैश्विक असमानता की उनकी रिपोर्ट का हिस्सा है जो सोमवार को जारी की गई. यह हर साल विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की वार्षिक बैठक से एक दिन पहले जारी की जाती है.
'Takers, Not Makers' नाम से प्रकाशित रिपोर्ट में कई अध्ययनों और रिसर्च पेपर का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि आज कल की बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां केवल उपनिवेशवाद की ही देन हैं.
रिपोर्ट में कहा गया, 'ऐतिहासिक उपनिवेशवाद के समय में दुनिया में जो असमानता और लूट का चलन था, वहीं आधुनिक जीवन को आकार दे रहा हैं. इससे एक अत्यधिक असमान दुनिया बनी, एक ऐसी दुनिया जो नस्लवाद पर आधारित है और जहां विभाजन भरा हुआ है. एक ऐसी दुनिया बनी जहां ग्लोबल साउथ (एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कम विकसित या विकासशील देश) से व्यवस्थित रूप से धन का दोहन जारी है और जिसका फायदा ग्लोबल नॉर्थ (अमेरिका, यूरोप के विकसित देश) के सबसे अमीर लोग उठा रहे हैं.'
ब्रिटेन के सबसे धनी और मध्यम वर्ग को मिला भारत की लूट का हिस्सा
कई स्टडीज और रिसर्च पेपर को आधार बनाकर ऑक्सफैम ने कैलकुलेट किया कि 1765 और 1900 के बीच ब्रिटेन के सबसे धनी 10 प्रतिशत लोगों ने अकेले भारत से आज के हिसाब से 33.8 खरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति निकाल ली.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








