
जितनी कम पढ़ाई, उतने ज्यादा बच्चे... नीतीश के बयान पर विवाद के बीच हकीकत में क्या कहते हैं आंकड़े?
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान पर बवाल मच गया है. एक सभा में उन्होंने आबादी बढ़ने के लिए महिलाओं की कम शिक्षा को जिम्मेदार माना है. उन्होंने कहा कि अगर पढ़ी-लिखी होंगी तो उन्हें पता होता है कि प्रेग्नेंसी से कैसे बचना है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या वाकई पढ़ाई-लिखाई का आबादी से कुछ कनेक्शन है? जानें क्या कहते हैं आंकड़े...
बढ़ती आबादी के लिए कौन जिम्मेदार है? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके लिए महिलाओं को जिम्मेदार मानते हैं. उनका मानना है कि अगर महिलाएं पढ़ी-लिखी होंगी तो आबादी भी घटने लगेगी.
दरअसल, नीतीश कुमार ने एक सभा में कहा,'मर्द लोग को ध्यान में ही नहीं रहता कि बच्चा पैदा नहीं करना है. महिला पढ़ी रहती है तो उनको सब चीज का ज्ञान हो जाता है कि भाई कैसे हमको बचना है.'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर बवाल भी मच गया. बीजेपी ने इसे 'सड़क छाप' बयान बताया है. पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा से बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जबसे उन्होंने आरजेडी से हाथ मिलाया है तब से नीतीश कुमार ने अपनी शालीनता खो दी है.
बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने इस बयान को 'सेक्सिस्ट' बताया है. उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा लगता था कि वो समाज को बांटना चाहते हैं, लेकिन अब वो लोगों के घरों में टेंशन बढ़ाना चाहते हैं. निखिल आनंद ने इस बयान के लिए नीतीश कुमार से माफी मांगनी को कहा है.
बहरहाल, आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद तीसरे नंबर पर बिहार है. लेकिन साक्षरता दर के मामले में सबसे नीचे हैं. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में पुरुष और महिला की साक्षरता दर में 20% से ज्यादा का अंतर है. बिहार में पुरुषों की साक्षरता दर 76 फीसदी से ज्यादा है, जबकि महिलाओं की 55 फीसदी. यानी, हर 100 में से 76 पुरुष और 55 महिलाएं पढ़ना-लिखना जानते हैं.
पढ़ाई-लिखाई और आबादी में कुछ कनेक्शन?

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







